फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Emperor Mihir Bhoj

Kaithal News: सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

Wed, 27 Aug 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Emperor Mihir Bhoj
58 कैथल। सम्राट मिहिर भोज की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा  निकालते समाज के लोग। विज्ञ​प्ति - फोटो : महसी के जानकीनगर में कटान कर रही सरयू नदी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गुर्जर समाज के युवाओं ने मंगलवार को बारिश के बीच सम्राट मिहिर भोज की जयंती के उपलक्ष्य में शहर में शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर गुर्जर समाज के युवाओं सहित अन्य लोग सैंकड़ों मोटरसाइकिल, गाड़ियों और ट्रैक्टरों के काफिले के साथ इसमें शामिल हुए।

दिल्ली पब्लिक स्कूल से शुरू होकर शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुर्जर भवन कैथल पहुंची और वहां पर चाय और प्रसाद के साथ यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन


अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अमित आर्य ने बताया कि यह शोभायात्रा हर वर्ष गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान के जन्म दिवस पर निकाली जाती हैं, जिसका उद्देश्य केवल समाज के अंदर जागृति व एकता लाने और गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान जी के इतिहास को सभी के सामने लाने का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यात्रा में हर पार्टी से जुड़े गुर्जर नेता व गुर्जर भवन कैथल और गुर्जर भवन कुरुक्षेत्र की कमेटी के सदस्य शामिल हुए और सभी वक्ताओं ने गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के जीवन पर प्रकाश डाला और पूरे समाज से आह्वान किया कि सभी अपने अपने घरों में इस जयंती को त्योहार के रूप में मनाए।

यात्रा बड़े हर्षोल्लास से निकाली गई और समाज के युवाओं ने शहर के लोगों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने स्वयंसेवक लगाए, जिससे लोगों को कम से कम समस्या का सामना करना पड़ा।


इसमें रामचंद्र गुर्जर ढांड जिलाध्यक्ष कांग्रेस कैथल, पूर्व विधायक कैथल लीला राम गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कैथल मनीष कठवाड़, चंद्रभान दयोरा वरिष्ठ नेता जजपा, अनिल तंवर क्योड़क हल्का अध्यक्ष इनैलो कैथल, ऋषिपाल कसाना प्रधान गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र, सुरेश तंवर प्रधान गुर्जर भवन कैथल व समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed