{"_id":"65833ebeee7a01ff85049917","slug":"problems-due-to-fog-in-the-morning-cold-wave-is-troubling-kaithal-news-c-18-1-knl1004-288131-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुबह कोहरे से हो रही दिक्कतें, सता रही शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुबह कोहरे से हो रही दिक्कतें, सता रही शीतलहर
Thu, 21 Dec 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दिसंबर आधे से ज्यादा बीत चुका है लेकिन बीते वर्षों के मुकाबले दिन गर्म हो रहे हैं जबकि सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। दरअसल, दिन में तेज धूप से तापमान 20 डिग्री के आसपास चल रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस है। बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.1 दर्ज किया गया। सुबह कोहरे से राहगीरों को दिक्कतें भी हो रही हैं।
छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा से ठंडक चुभती है, खासकर सुबह और शाम को। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 124 पर स्थिर बना रहा। कई दिनों से सुबह व शाम के समय ठंड का असर देखने को मिल रहा है। लेकिन दोपहर के समय सूर्यदेव के दर्शनों से लोगों को राहत मिल रही है। दोपहर के समय लोग मकानों व दुकानों की छतों पर बैठकर धूप सेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि ठंडक के कारण जिले में निजी व सरकारी अस्पतालों में सर्दी के बुखार केस बढ़ रहे हैं। बच्चों की ओपीडी 50 प्रतिशत बढ़ गई है। पहले जहां सामान्य दिनों में दिनभर में 30 ओपीडी होती थी, अब वह 60 से 70 ओपीडी हो रही है। इसमें ठंड के कारण निमोनिया बिगड़ने की समस्या अधिक है।
विज्ञापन
उधर, जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने बताया कि सर्दियों में छोटे बच्चों का विशेषकर ध्यान रखने की जरूरत है। शरीर को पूरा ढक कर रखें। ठंडी चीजों से परहेज करें।