{"_id":"65ea1c63b6cc97912400743c","slug":"problem-due-to-lack-of-doctors-in-gynecology-ward-kaithal-news-c-18-1-knl1004-343269-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गायनी वार्ड में चिकित्सकों की कमी से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गायनी वार्ड में चिकित्सकों की कमी से परेशानी
Fri, 08 Mar 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। समय सुबह साढे़ नौ बजे, जगह जिला नागरिक अस्पताल का गायनी वार्ड। अस्पताल में बने इस गायनी वार्ड में सुबह से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य महिलाओं की भीड़ हो गई। यहां पर ओपीडी मे केवल एकमात्र चिकित्सक ही जांच करती हुई नजर आई, लेकिन भीड़ के हिसाब से महिलाओं को घंटों भर इंतजार करना पड़ता है। क्योंकि जिला नागरिक अस्पताल में गायनी वार्ड में चिकित्सकों की कमी में महिलाओं को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। यहां पर महिलाओं को समय पर जांच और इलाज न मिलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
दरअसल, गायनी वार्ड में पांच की बजाय महज तीन चिकित्सक ही कार्यरत हैं। इसमें केवल एक ही चिकित्सक एमबीबीएस है। जबकि दो अन्य चिकित्सक एनएचएम कार्यक्रम के तहत एमडी गायनी है और वे एमबीबीएस नहीं हैं। मरीजों की शिकायत है कि चिकित्सकों की कमी के बीच महिलाओं को जांच करवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। क्योंकि दो चिकित्सक गायनी वार्ड में डिलिवरी करवाने के लिए मौजूद रहती हैं।
लंबा इंतजार करना पड़ता है
छुट्टी के बाद और छुट्टी से एक दिन पहले अस्पताल में काफी भीड़ रहती है। वीरवार को वह अपनी जांच करवाने के लिए अस्पताल में पहुंची थी। यहां पर ओपीडी में जांच के लिए केवल एक ही चिकित्सक मौजूद थी। इस कारण महिलाओं को अपनी जांच करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। - संतोष रानी, सिरटा रोड, कैथल।
विज्ञापन
काफी हो रही दिक्कतेंं
बहन रीना गर्भवती है। उसका इलाज जिला नागरिक अस्पताल से चल रहा है। वीरवार को भी चिकित्सक ने जांच के लिए बुलाया था। सुबह नौ बजे ही अस्पताल में पहुंच गई थी, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण करीब एक घंटे के बाद नंबर आया है। काफी दिक्कतों का सामना करना
पड़ा है। - रूबी रानी, पट्टी
अफगान, कैथल।
जिला नागरिक अस्पताल में गायनी वार्ड में इस समय
तीन चिकित्सक है। इसमें से दो चिकित्सक एनएचएम कार्यक्रम के तहत लगी हुई हैं। जबकि एक चिकित्सक एमबीबीएस है। एनएचएम में लगी दो चिकित्सकों का अनुबंध 31 मार्च तक का है। अभी इन दोनों चिकित्सकों का अनुबंध बढ़ाने को लेकर कोई जानकारी विभाग की ओर से नहीं दी गई है। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, कैथल।