{"_id":"6ad90f1f9bfd01fcf00b1579","slug":"priya-won-the-gold-medal-becoming-the-champion-in-the-69-kg-weight-category-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156878-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रिया ने जीता स्वर्ण पदक, 69 किलो भार वर्ग में बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रिया ने जीता स्वर्ण पदक, 69 किलो भार वर्ग में बनीं चैंपियन
विज्ञापन
कोच देवेंद्र ढुल के साथ बॉक्सर प्रिया। कोच
कैथल। गांव पाई की बॉक्सर प्रिया ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है। बाबा बिशनपुरी बॉक्सिंग अकादमी गांव भाणा की इस खिलाड़ी ने सीबीएसई स्कूल नेशनल टूर्नामेंट में अंडर-19 आयु वर्ग के 69 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा साबित की।
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पाई में 11वीं कक्षा की छात्रा प्रिया को बॉक्सिंग का अभ्यास करते अभी तीन साल भी पूरे नहीं हुए हैं लेकिन इतने कम समय में उसने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। प्रिया की इस सफलता के पीछे नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत है।
वह गांव पाई से रोजाना सुबह-शाम गांव भाणा स्थित बाबा बिशनपुरी बॉक्सिंग अकादमी पहुंचती हैं। यहां कोच देवेंद्र ढुल के मार्गदर्शन में वह अपनी तकनीक और खेल को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास करती हैं। प्रिया ने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और स्वर्ण पदक जीतकर अपनी मेहनत को मुकाम तक पहुंचाया। प्रिया के पिता शिक्षक हैं और माता गृहिणी।
विज्ञापन
प्रिया इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। पिछले महीने उन्होंने स्कूली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी रजत पदक हासिल किया था। इसके अलावा हरियाणा ओलंपिक गेम्स और खेल महाकुंभ में भी पदक जीते हैं। पिछले वर्ष चरखी दादरी में आयोजित स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में भी उसने रजत पदक हासिल किया था।