फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Private School Welfare Assoc. District Executive declared

Kaithal News: प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसो. की जिला कार्यकारिणी घोषित

Mon, 12 Feb 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 12 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Private School Welfare Assoc. District Executive declared
कैथल। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक एक निजी होटल में हुई। इसमें निसा के राष्ट्रीय प्रधान डॉ. कुलभूषण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं एसो. के वरिष्ठ उप-प्रधान डॉ. अमित मेहता ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान सुरेश कुमार ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें लाभ सिंह लैलर को चेयरमैन बनाया। हरपाल आर्य, सुनील रसीना, सुरेंद्र अरोड़ा व कृष्ण बंदराना को मुख्य सरंक्षक, जगजीत माजरा को महासचिव, अजय कुमार को कोषाध्यक्ष, सतपाल शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश व सोहन लाल पाड़ला को उप-प्रधान, राहुल और रामदिया कुंडू को सचिव, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह को क़ानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। आईटी सेल की जिम्मेदारी अनिल को दी गई।
विज्ञापन

हरपाल आर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रधान कुलभूषण शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी। एसोसिएशन में पवन शर्मा, मंगल सिंह, सुखदेव शर्मा, राम निवास, करनैल, जोहर सिंह, सुरेश नौच, गुरुदेव को जिला कार्यकारिणी के सदस्य चुना गया। कैथल खंड से विकास धीमान, क्योड़क से जसविंद्र, पूंडरी से गुरमीत, राजौंद से देश राज, कलायत से सचिन, ढांड से मुनीष ब्लॉक प्रधान पहले ही ब्लॉक कार्यकारिणी ने चुन लिए थे। प्रधान सुरेश कुमार व चेयरमैन लाभ सिंह लैलर ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वे निजी स्कूलों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। अंत में ब्लॉक प्रधान विकास धीमान ने सभी गणमान्य अतिथियों व स्कूल संचालकों का समय निकालने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के 115 स्कूल संचालक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव डॉ. वरुण जैन ने की। मंच संचालन एसोसिएशन के सचिव महिपाल कौशिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed