Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Private School Operators Association met former Speaker Gyan Chand Gupta

Kaithal News: निजी स्कूल संचालक संघ मिला पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Private School Operators Association met former Speaker Gyan Chand Gupta
पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का स्वागत करते निजी स्कूल संगठन पदाधिकारी। प्रेस विज्ञप​ित्
कलायत। निजी स्कूल संचालक संघ कैथल जिले का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से मिला। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने निजी विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को विस्तार से उनके समक्ष रखा। संघ के सदस्यों ने स्कूलों की मान्यता, फीस संबंधी नियमों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और अन्य व्यावहारिक दिक्कतों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में निजी विद्यालय कई प्रकार की नीतिगत और आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं जिनके समाधान के लिए सरकार का सहयोग आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रधान कुलदीप बिढान, चेयरमैन कुलदीप पुनिया, प्रदेश उप प्रधान जोगिंदर ढुल, प्रवीण प्रजापति, सलिंद्र सहारण, रामदिया कुंडू और सतबीर सहारण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के लिए केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इसलिए हर स्तर पर शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। वे शीघ्र ही प्रतिनिधिमंडल की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बैठक आयोजित करवाने का प्रयास करेंगे, ताकि समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस मुलाकात को संघ ने सार्थक और सकारात्मक बताया व आशा जताई कि जल्द ही इन मुद्दों पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का स्वागत करते निजी स्कूल संगठन पदाधिकारी। प्रेस विज्ञपित्

पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का स्वागत करते निजी स्कूल संगठन पदाधिकारी। प्रेस विज्ञपित्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed