{"_id":"65761ffa40a3b4e1a2096a48","slug":"priority-given-to-the-works-of-common-people-kaithal-news-c-18-1-knl1004-280908-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आमजन के कार्यों को प्राथमिकता ः ईश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आमजन के कार्यों को प्राथमिकता ः ईश्वर
Mon, 11 Dec 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन/कैथल। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव डोहर व कसोर में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक ईश्वर सिंह ने
शिरकत करते हुए ने कहा कि आम जन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिससे हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। विशेषकर जरूरतमंद गरीब व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए कईं योजनाएं लागू की गई हैं। क्षेत्र में करोड़ों रुपये की धनराशि से विकास कार्य सम्पन्न करवाए गए हैं और कईं परियोजनाओं को तेज गति से कार्य चल रहा है।
विधायक ने गांव डोहर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बच्चों को पोलिया रोधी दवाई पिलाकर किया। विधायक ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से आमजन को मौके पर ही विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। ग्रामीण परिवेश में गांव में पहुंचकर लोगों को जितनी भी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं हैं, उसके बारे में अवगत करवाया जा रहा है। सरकार का मुख्य ध्येय है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस मौके पर विधायक ईश्वर सिंह ने विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉॅलों का अवलोकन किया। साथ ही सभी को शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है। सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए कारगर साबित हो रही है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीपीओ नरेंद्र कुमार, सरपंच गीता रानी, सरपंच प्रतिनिधि मक्खन सिंह, नसीब सिंह, गुरदेव सिंह, कृष्ण कुमार, सोमाराम, सतपाल शर्मा, राहुल सौरभ, मतिया राम, राजू शर्मा, कर्मचंद, सुखदेव, रुल्दूराम, सुरेश शर्मा, जसविंद्र सिंह, कर्मचंद शर्मा, सतनाम सिंह, बलराम, प्यारा सिंह आदि
विज्ञापन
मौजूद रहे।