{"_id":"676dad3ff242085aad085ed7","slug":"prime-ministers-speech-shown-live-on-projector-kaithal-news-c-18-1-knl1004-547973-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रधानमंत्री के भाषण को प्रोजेक्टर पर लाइव दिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रधानमंत्री के भाषण को प्रोजेक्टर पर लाइव दिखाया
Fri, 27 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को प्रोजेक्टर पर लाइव दिखाया गया। इस मौके पर प्राचार्या साधना बक्शी ने कहा कि साहिबजादे जोरावर सिंह और साहिबजादे फतेह सिंह की भले ही उम्र कम थी, लेकिन उनका हौसला बहुत बड़ा था। 26 दिसंबर को आज ही के दिन साहिबज़ादों ने छोटी सी आयु में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उनके बलिदानों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों सहित पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा। संवाद
पतंजलि योग समिति ने मनाया वीर बाल दिवस
गुहला-चीका। विश्वकर्मा मंदिर में पतंजलि योग समिति चीका ने शहीद उधम सिंह की जयंती और सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों और माता गुजरी के बलिदान को याद करते हुए वीर बाल दिवस व तुलसी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया।
सर्वप्रथम पतंजलि योग समिति चीका के सदस्यों ने शहीद उधम सिंह व वीर बालक जोरावर सिंह व फतेह सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पतंजलि जिला प्रभारी हरिओम शोकल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। अब प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत का प्रतीक है। इस अवसर पर पतंजलि युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापत, गुरमीत सीड़ा, सुशील जिंदल, जयभगवान, इंद्रमोहन मित्तल, ईश्वर चंद, पंडित विद्यासागर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
त्याग की शहादत है साहिबजादों की शहीदी ः महेश कुमार
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य महेश कुमार ने बताया कि छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने इस्लाम धर्म कबूल करने से इन्कार कर दिया था। मुगल शासक सरहिंद के नवाब वजीर खान ने उन्हें दीवार में चुनवा दिया था। उनके त्याग बलिदान और देश प्रेम के अनूठे त्याग की शहादत को प्रत्येक बच्चे को अवगत कराने को वीर बाल दिवस मनाया जाता है।
वहीं, आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में भी वीर बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने वीर बाल दिवस के इतिहास की जानकारी दी। 12वीं कक्षा की छात्रा अंशुल ने बताया गया कि भारत में हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। गुरुजी के साहिबजादों ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए जब उन्होंने अपने प्राण न्योछावर किए। इस मौके पर निशा, प्रीति, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, कुलदीप, डॉ. रीना, कुसुम, पूजा, डॉ. प्रोमिला आदि उपस्थित रहे। संवाद