फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prices increased by up to 50% in many places

Kaithal News: कई जगह 50% तक बढ़े दाम

Thu, 31 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 31 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Prices increased by up to 50% in many places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने वर्ष 2025–2026 के लिए नए कलेक्टर रेट जारी कर दिए हैं। इस बार शहर की कई कॉलोनियों में व्यावसायिक भूमि के कलेक्टर रेट में 50% तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह वृद्धि 10–12% तक सीमित रही है।

सबसे अधिक रेट हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर पड़ने वाली जमीनों के बढ़ाए गए हैं, जहां व्यावसायिक भूमि के रेट में 40% और कृषि भूमि में 10% तक वृद्धि की गई है।

इस बढ़ोतरी के चलते संबंधित क्षेत्रों में रजिस्ट्री करवाना महंगा हो गया है, जिससे आमजन को आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा।

प्रॉपर्टी डीलरों ने जताई चिंता ः प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े बलवान सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी दरों में कभी वृद्धि नहीं देखी गई। कई कॉलोनियों में तो रेट दोगुने के करीब कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले ही लोगों के लिए घर खरीदना महंगा हो चुका है, अब रजिस्ट्री करवाने में अतिरिक्त बोझ झेलना पड़ेगा। सरकार को इतनी तेजी से रेट नहीं बढ़ाने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन का पक्ष

जिला राजस्व अधिकारी चंद्रमोहन ने कहा कि सर्वे के दौरान बाज़ार दरों के आधार पर रेट प्रस्तावित किए गए थे, उन्हीं के आधार पर नए कलेक्टर रेट तय किए गए हैं। सभी दरें जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

मुख्य क्षेत्रों में कलेक्टर रेट (व्यावसायिक)
क्षेत्र
पूर्व रेट
नया रेट

जीटीबी कॉलोनी
60,500
66,650

नौता चौक से लाल पौ
65,000
71,500

महात्मा गांधी मार्केट (पुराना बस अड्डा)
52,000
57,200

पिहोवा चौक से कमेटी चौक
70,000
77,000

पिहोवा चौक से जींद रोड (पंचायत भवन)
60,000
66,000

पिहोवा चौक से अंबाला रोड (सत्कार पैलेस)
75,000
82,500

पिहोवा चौक से करनाल रोड (न्यू बाईपास)
65,000
71,500

पुरानी सब्जी मंडी
44,000
48,400

विश्वकर्मा चौक से परशुराम चौक
30,000
33,000

आवासीय क्षेत्रों में कलेक्टर रेट

क्षेत्र
पूर्व रेट
नया रेट

प्रोफेसर कॉलोनी (आवासीय)
17,500
20,125

प्रोफेसर कॉलोनी (व्यावसायिक)
38,500
42,350

डीसी कॉलोनी
12,000
13,200

सेक्टर 19 (आवासीय)
19,000
22,000

सेक्टर 19 पार्ट 1 व 2
27,500
30,500

सनसिटी फर्स्ट फ्लोर
26,000
28,600

सेक्टर 20
30,000
33,000

सेक्टर 18
30,200
33,220

सेक्टर 21
30,000
36,300

अर्जुन नगर
6,500
7,150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed