फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Previous record of voting could not be broken

Kaithal News: नहीं टूट पाया मतदान का पिछला रिकॉर्ड

Sun, 06 Oct 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 06 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Previous record of voting could not be broken
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को मतदान की प्रक्रिया तो संपन्न हो गई परंतु इस बार चुनाव के दौरान वर्ष 2019 में पिछले चुनाव का मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है। 2019 में हुआ कुल 73.23 प्रतिशत मतदान हुआ था।

हालांकि सुबह के समय जिले की चारों विधानसभा सीटों पर सुबह से मतदाताओं में उत्साह दिखा, लेकिन मतदान प्रतिशत के अनुसार किसी भी विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार हुए मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है।
विज्ञापन


इस बार कयास लगाए जा रहे थे कि विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। इस बार पूरे जिले का मतदान प्रतिशत 71.2 प्रतिशत रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार धान का सीजन होने के चलते ही मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। क्योंकि इस समय किसानों का धान मंडियों में पड़ा है और उनकी खरीद अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम रहा मतदान प्रतिशत ः इस बार हुए विधानसभा चुनाव में यह दो चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है। वर्ष 2014 के चुनाव में यह मतदान प्रतिशत 83.45 था, जो वर्ष 2024 में आकर महज 71.2 प्रतिशत रह गया है। वर्ष 2014 के बाद वर्ष 2019 में भी मतदान प्रतिशत गिरा था। यह मतदान प्रतिशत जिले का 72.02 रहा था। हालांकि अभी अंतिम मतदान प्रतिशत 24 घंटे में अपडेट होगा। संवाद

वर्ष 2014

विधानसभा क्षेत्र
मतदान प्रतिशत

गुहला-चीका
80.97

कैथल 84.71

कलायत 82.51

पूंडरी 82.82

जिले में कुल 83.45

वर्ष 2019

विधानसभा क्षेत्र
मतदान प्रतिशत

गुहला-चीका 68.07

कैथल 77.29

कलायत 75.20

पूंडरी 70.00

जिले में कुल 73.23

वर्ष 2024

विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत

गुहला-चीका 61.00

कैथल 62.00

कलायत 63.30

पूंडरी 69.50

जिले में कुल लगभग 63.86
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed