{"_id":"6a0cb78ddf33c96f0904a28d","slug":"pressure-on-the-power-system-transformers-started-responding-due-to-overload-kaithal-news-c-245-1-kht1012-149574-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिजली व्यवस्था पर दबाव, ओवरलोड से जवाब देने लगे ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिजली व्यवस्था पर दबाव, ओवरलोड से जवाब देने लगे ट्रांसफार्मर
Wed, 20 May 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं और जगह-जगह फ्यूज उड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले एक महीने के दौरान जिले में करीब 10 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं, जबकि कई क्षेत्रों में बिजली कट और बार-बार बाधित हो रही आपूर्ति से लोग परेशान हैं।
भीषण गर्मी के बीच सुबह से ही बिजली की मांग बढ़ने लगी है। दोपहर 10 बजे से शाम 4 बजे तक पड़ रही तेज गर्मी में बिजली बाधित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। घरों में पंखे, कूलर और अन्य उपकरण बंद होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही, वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। लोगों ने बिजली निगम से सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
72 लाख यूनिट से ज्यादा पहुंची खपत : बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार जिले में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। एक दिन के भीतर बिजली खपत 63 लाख 51 हजार यूनिट से बढ़कर 72 लाख 7 हजार यूनिट तक पहुंच गई है। अचानक बढ़ी खपत के कारण ट्रांसफार्मरों और बिजली लाइनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग बढ़ने से बिजली लोड लगातार बढ़ रहा है, जिससे व्यवस्था पर दबाव बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
बिजली निगम के एसई सोमबीर भालोठिया ने बताया कि बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जहां भी फॉल्ट की शिकायत मिल रही है, वहां कर्मचारियों को तुरंत भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
तलाई बाजार में तारों में आग से अफरातफरी
मंगलवार दोपहर शहर के तलाई बाजार क्षेत्र में बिजली तारों में अचानक आग लग गई। तारों में स्पार्किंग के बाद आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिससे कई दुकानों में बिजली प्रभावित रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, बढ़ते लोड के कारण बिजली तारों में स्पार्किंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
जिले के 284 स्थानों पर बाधित रही आपूर्ति
ओवरलोड और तकनीकी खामियों के चलते मंगलवार को जिले के 284 स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। कई क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम की टीमें लगातार फॉल्ट ठीक करने में जुटी रहीं, लेकिन शिकायतों की संख्या बढ़ने के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।