फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Presence of doctor made mandatory in NSS camps...

Kaithal News: रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी की जयंती पर छात्राओं ने दिए प्रेरणादायी भाषण

Thu, 20 Nov 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Presence of doctor made mandatory in NSS camps...
कैथल। इंदिरा गांधी पी.जी. महिला महाविद्यालय, कैथल के इतिहास विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई एवं भारत की प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवंबर 1971 में महाविद्यालय का नाम ‘महिला महाविद्यालय’ से बदलकर ‘इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय’ रखा गया था, ताकि इंदिरा गांधी के राष्ट्रीय योगदान का सम्मान किया जा सके। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी भारतीय इतिहास की दो ऐसी सशक्त महिलाएँ हैं, जिनके जीवन से युवा पीढ़ी को साहस, नेतृत्व और निष्ठा की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य शौर्य तथा इंदिरा गांधी की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का साहस और इंदिरा गांधी का दृढ़ संकल्प भारतीय महिलाओं की शक्ति का श्रेष्ठ प्रतीक हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed