{"_id":"691e1ad075d3b1970f05eb06","slug":"presence-of-doctor-made-mandatory-in-nss-camps-kaithal-news-c-18-1-knl1004-784326-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एनएसएस शिविरों में डॉक्टर की उपस्थिति हुई अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एनएसएस शिविरों में डॉक्टर की उपस्थिति हुई अनिवार्य
Thu, 20 Nov 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उच्च शिक्षा विभाग ने एनएसएस कैंपों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसके बाद प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी, पॉलिटेक्निक और जिला कार्यालयों में एनएसएस कोऑर्डिनेटरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कैंप के दौरान स्वयंसेवकों से कमरे या छत की सफाई, पंखों की धूल झाड़ने या पोछा लगाने जैसे कार्य नहीं कराए जाएंगे।
नई व्यवस्था के अनुसार अब वॉलंटियर को सामुदायिक सेवा, जागरूकता अभियान और सामाजिक विकास की गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना होगा, क्योंकि यही एनएसएस की मूल भावना और स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास का आधार है।
गाइडलाइन में यह भी तय किया गया है कि एनएसएस प्रमाणपत्र पाने के लिए वॉलंटियर को दो साल की सेवा पूरी करनी होगी, प्रत्येक वर्ष कम से कम 120 घंटे कार्य करना होगा तथा सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग लेना अनिवार्य होगा। हर वॉलंटियर को हर साल दो पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं दो साल की अवधि में दो बार रक्तदान करना या कम से कम पांच निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ाना भी अनिवार्य होगा। प्रत्येक 100 स्वयंसेवकों में से कम से कम 50 प्रतिशत को विशेष शिविर में भाग लेना होगा।
विज्ञापन
जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज भांबू ने बताया कि 2025-26 सत्र के लिए एनएसएस गतिविधियों और सात दिवसीय विशेष शिविरों संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। बेहतर शिक्षण वातावरण और उपयोगी गतिविधियों के लिए ये बदलाव आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि नई गतिविधियों के जुड़ने से विद्यार्थियों को और भी अधिक सीखने का अवसर मिलेगा तथा कैंप का समग्र परिवेश बेहतर होगा।
नई गाइडलाइन की मुख्य बातें
n
एनएसएस कैंप आयोजित करने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य।
n
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में केवल देशभक्ति, सांस्कृतिक व प्रेरणादायक गीतों पर ही प्रस्तुति।
n
शिविर के दौरान डॉक्टर की उपस्थिति अनिवार्य।
n
शिविरों में अतिथियों को स्मृति चिन्ह या अन्य वस्तुएं उपहार में देने पर प्रतिबंध।
n
अतिथियों का सम्मान पर्यावरण-अनुकूल तरीकों से किया जाएगा।
n
सभी कार्यक्रमों में कपड़े से बने बैनरों का ही उपयोग किया जाएगा।