फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparations to bring the entire data of farmers on one platform

Kaithal News: किसानों का समग्र डाटा एक मंच पर लाने की तैयारी

Fri, 09 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Preparations to bring the entire data of farmers on one platform
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। किसानों से जुड़े एग्रीस्टैक डिजिटल प्लेटफार्म को लेकर कलायत एसडीएम अजय हुड्डा ने उपमंडल मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में पोर्टल पर चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण कराना रहा।

बैठक में कलायत और राजौंद के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी, ग्राम सचिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसानों से संबंधित समस्त अभिलेखों का डिजिटलीकरण, डाटा एंट्री, सत्यापन और अद्यतन कार्य प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाना आवश्यक है। यह पोर्टल विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का सशक्त माध्यम बनेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल भारत एवं राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों का समग्र, प्रामाणिक और अद्यतन डाटा एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराना है। पोर्टल पर दर्ज किए जाने वाले डाटा की शुद्धता और पूर्णता अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि भविष्य में किसानों को मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं और लाभों का आधार यही डाटा होगा। इसके लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि वे तहसील एवं उप-तहसील कलायत में एग्रीस्टैक पोर्टल के नोडल अधिकारी के रूप में भी व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। नोडल अधिकारी के तौर पर वे पोर्टल से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

पटवारियों और ग्राम सचिवों को दिए स्पष्ट निर्देश

एसडीएम ने बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए। इसके तहत समस्त पटवारियों को अपने-अपने हलकों से संबंधित भूमि रिकॉर्ड, किसान विवरण और स्वामित्व संबंधी जानकारी को पोर्टल पर समयबद्ध, सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज कर सत्यापित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, ग्राम सचिवों को अपने-अपने गांवों से संबंधित किसानों की उपलब्ध जानकारी, पारिवारिक विवरण और अन्य आवश्यक अभिलेख शीघ्र उपलब्ध करवाने को कहा गया।


एसडीएम अजय हुड्डा ने स्पष्ट किया कि एग्रीस्टैक पोर्टल को लेकर यदि किसी भी किसान को किसी प्रकार की परेशानी आती है तो उनके कार्यालय के द्वार सदैव खुले हैं। किसानों को पोर्टल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed