फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparations in full swing for Shoor Saini Jayanti

Kaithal News: शूर सैनी जयंती के लिए तैयारी तेज

Thu, 28 Nov 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Preparations in full swing for Shoor Saini Jayanti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी एक दिसंबर को कैथल के चंदाना गेट स्थित गैबी साहब मैदान पर महाराजा शूर सैनी जयंती राज्य स्तर पर धूमधाम से मनाई जाएगी। आयोजन के लिए तैयारी तेज हो गई है। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

इस आयोजन में किसी तरह की खामी न रहे, इसके लिए डीसी प्रीति ने अधीनस्थों को कई निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार सायं चंदाना गेट स्थित आयोजन स्थल पर राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पंडाल से लेकर मुख्यमंत्री के रूट तक सभी बिंदुओं पर एक-एक करके अधिकारियों के साथ चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने वीआईपी के प्रवेश बिंदु, उनके बैठने के स्थल, पंडाल में बनाए जाने वाले मंच, मंच पर बैठने वाले लोगों के पास से लेकर मुख्यमंत्री के पंडाल में प्रवेश व उनके ग्रीन जोन के बारे में मौके पर ही लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद, बिजली, पुलिस के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने प्रेस की गैलेरी व आमजन के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जाने के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रूट तैयार किया जाए। इस रूट में साफ-सफाई, सड़कों का दुरुस्तीकरण और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, लाइट तथा शौचालय आदि की व्यवस्था की जाए।


मुख्य स्टेज के अलावा सांस्कृतिक स्टेज भी बनाई जाएगी। विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।

उन्होंने आयोजन सभा से जुड़े भाजपा नेता जवाहर सैनी सहित समाज के लोगों के साथ भी चर्चा की। इस मौके पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम अजय सिंह, डीएसपी बीरभान, कार्यकारी अभियंता राकेश, धर्मबीर, संदीप सजूमा, रामजी सैनी, जग्गा सैनी, रिंकू सैनी, लीलू सैनी पार्षद, रामफल सैनी पार्षद, रिंकू सैनी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed