फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparation for crushing session in sugar mill, worship of boiler

Kaithal News: चीनी मिल में पेराई सत्र की तैयारी, बॉयलर का पूजन

Wed, 20 Nov 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Preparation for crushing session in sugar mill, worship of boiler
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र 2024-25 की तैयारियों के दृष्टिगत बॉयलर पूजन किया गया। इस दौरान यज्ञ में मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने हवन में पूर्णाहुति अर्पित की और आगामी पेराई सत्र की सफलता के लिए बॉयलर की पूजा-अर्चना की।

मिल के प्रबंध निदेशक ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आगामी पेराई सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी अपना-अपना कार्य निष्ठा व लगन से करें ताकि मिल इस पेराई सत्र के दौरान और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सके। सभी कर्मचारी अपने-अपने स्टेशनों की मशीनरी की भली भांति जांच कर लें ताकि पेराई सत्र के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता एए सिद्दकी ने बताया कि बॉयलर को धीमी आंच से परिपक्व किया जाएगा व बाद में स्टीम ट्रायल के दौरान मिल की सारी मशीनरी का गहनता से परीक्षण किया जाएगा ताकि मिल अपनी क्षमता के अनुसार पेराई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मिल के कर्मचारी निदेशक शमशेर सिंह, रमेश, रसायनविद् कमलकांत तिवारी, गन्ना प्रबंधक जसमिंद्र सिंह, गन्ना विपणन अधिकारी सतपाल सिंह, आमिर हुसैन जुबेरी, लवलेश कुमार, राजेश कुमार, सुरेश शर्मा, सुशील कुमार, दिनेश शर्मा, सुभाष, गुरविंद्र सिंह, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed