फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prayer for the long life and victory of the brave soldiers

Kaithal News: वीर जवानों की दीर्घायु व विजय के लिए प्रार्थना

Fri, 09 May 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Prayer for the long life and victory of the brave soldiers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर की चहुंओर चर्चाओं के बीच पाकिस्तान के पलट वार को देखते हुए जिले में कई जगहों पर वीर जवानों की दीर्घायु व विजय के लिए प्रार्थना की गई।

सीवन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, भाजपा महिला मोर्चा सीवन मंडल की अध्यक्ष कृष्णा कश्यप और अन्य महिलाओं ने स्थानीय मंदिर में विशेष प्रार्थना और आरती की। मुंजाल ने कहा कि यह कार्रवाई भारत की सैन्य शक्ति, राजनीतिक दृढ़ता और आतंकवाद के प्रति उसकी शून्य सहनशीलता का स्पष्ट प्रमाण है। अब भारत केवल निंदा नहीं करता, निर्णायक और घातक जवाब देता है और यह सब संभव हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण, जिन्होंने देश की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा।
विज्ञापन


भाजपा नेत्री शैली मुंजाल व कृष्णा कश्यप ने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवान हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए समर्पित हैं। हम उनके साहस और बलिदान के लिए सदैव आभारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज की हमारी प्रार्थना, उनके दीर्घ जीवन और हर अभियान में सफलता के लिए है। उन्होंने कहा कि जब तक भारत की धरती पर एक भी आतंकी सांस ले रहा है, हमारी सेना चैन से नहीं बैठेगी।


मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वृंदावन वालों ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और भारतीय सेना की रक्षा व विजय हेतु विशेष मंत्रोच्चार के साथ हवन किया। उन्होंने कहा कि सेना हमारी आस्था है, उसकी रक्षा के लिए मंदिरों में भी दीप जलते रहेंगे। मंदिर में दीप जलाए गए, शंखनाद हुआ और पूरे वातावरण में देश भक्ति और श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ा। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed