फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Praveen was murdered due to enmity, five accused arrested, 19 named

Kaithal News: रंजिश में की गई प्रवीण की हत्या, पांच आरोपी काबू,19 नामजद

Sat, 26 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Praveen was murdered due to enmity, five accused arrested, 19 named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। बड़सीकरी गांव में मटौर निवासी युवक प्रवीण की हत्या के मामले में कलायत थाना व सीआईए-1 पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 19 लोगों को नामजद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह तीन दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश थी।

गोबर डालने की जगह मिला था शव ः वीरवार सुबह बड़सीकरी गांव में गोबर डालने के स्थान पर प्रवीण का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक प्रवीण बुधवार सुबह मटौर गांव से खंडालवा स्थित शिव मंदिर में माथा टेकने गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। रात करीब डेढ़ बजे गांव के युवक सोनू, दीपक और सतीश उसके बड़े भाई के घर पहुंचे और बताया कि प्रवीण को चोटें आई हैं। परिजनों को सुबह सरपंच के माध्यम से उसकी मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि प्रवीण का शव खून से सना हुआ था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि 18 जुलाई को गुरजीत और उसके साथियों ने गांव के ही संजय पर हमला किया था, जो इलाज के बाद 23 जुलाई को अस्पताल से घर लौटा। उसी शाम प्रवीण उससे मिलने गया, जहां संजय, प्रवीण व अन्य ने मिलकर हमलावरों को सबक सिखाने की योजना बनाई। रात को वे आरोपी पक्ष के मोहल्ले में जाकर गालियां देने लगे और ललकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुरजीत, प्रदीप और अन्य युवक हथियार लेकर आ गए और हमला कर दिया। बाकी लोग किसी तरह भाग निकले, लेकिन प्रवीण को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ा। अगले दिन सुबह उसका शव मिला। एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर थाना कलायत एसएचओ इंस्पेक्टर रामनिवास और सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़सीकरी कलां के गुरजीत उर्फ जीता, प्रदीप उर्फ दीप, दरबारा, सलिंद्र और रघबीर उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है।


शुक्रवार को पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

गंड़ासी, कुल्हाड़ी और डंडों से किया था हमला

बड़सीकरी के अमित और मटौर निवासी सतीश व दीपक ने परिजनों को बताया कि बुधवार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच वे प्रवीण के साथ बड़सीकरी कलां गांव पहुंचे थे। तभी वहां गुरजीत, प्रदीप, मनीष, बंसल, दया, नरेश, सिंदा, काला, मनोज, गुरमेज, दरबारा, वकील, बिन्नी, विकास, विक्की, कृष्ण, गोविंदा, बिट्टू और गुरजंट सहित कुल 19 लोगों ने गंड़ासी, कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। गुरमेज ने प्रवीण के सिर पर और सलिंद्र ने हाथ पर गंड़ासी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्रवीण के पिता सतपाल सिंह उर्फ पाला राम की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed