{"_id":"6ad90881216cab07000a1f84","slug":"prati-kaur-an-alumna-of-aarohi-school-songri-secured-the-24th-rank-in-the-hcs-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156897-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरोही स्कूल सोंगरी की पूर्व छात्रा प्रति कौर ने एचसीएस में हासिल की 24वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरोही स्कूल सोंगरी की पूर्व छात्रा प्रति कौर ने एचसीएस में हासिल की 24वीं रैंक
विज्ञापन
पूर्व छात्रा प्रति कौर को सम्मानित करतीं प्रधानाचार्या सुनीता आहूजा व अन्य। विज्ञप्ति
- फोटो : सांकेतिक
राजौंद। आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोंगरी की पूर्व छात्रा प्रति कौर ने हरियाणा सिविल सेवा की एचसीएस परीक्षा में 24वीं रैंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्या सुनीता आहूजा ने प्रति कौर को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी उपलब्धि से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राजौंद संदीप नैन ने प्रति कौर को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान प्राध्यापिका डॉ. रीना सैनी ने किया। उन्होंने प्रति कौर के बचपन से लेकर 12वीं कक्षा तक के सफर और संघर्ष से जुड़े प्रसंग साझा किए।
विद्यार्थियों को दिया निरंतर मेहनत करने का संदेश
गांव की शिक्षा समिति ने भी प्रति कौर को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रति कौर ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए। असफलता से घबराने के बजाय चुनौतियों का सामना करते हुए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया। समारोह में विद्यालय स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

पूर्व छात्रा प्रति कौर को सम्मानित करतीं प्रधानाचार्या सुनीता आहूजा व अन्य। विज्ञप्ति- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन