फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prashast app is a boon for the disabled: Bharti

Kaithal News: प्रशस्त एप दिव्यांगों के लिए वरदान ः भारती

Fri, 16 May 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Prashast app is a boon for the disabled: Bharti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के आह्वान पर वीरवार को बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए प्रशस्त एप टेस्टिंग के लिए एनसीईआरटी दिल्ली की ओर से ऑनलाइन माध्यम से एक दिन की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राज्य भर से 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का आयोजन प्रोफेसर भारती कौशिक ने किया। उन्होंने बताया कि प्रशस्त एप दिव्यांगों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों की बहुत सी कमियों को देखकर उन्हें नहीं पहचाना जा सकता। इस एप के माध्यम से उनकी स्क्रीनिंग में बहुत मदद मिलेगी। स्क्रीनिंग के लिए 62 प्रश्नों की एक प्रश्नावली निर्धारित की गई है जिसमें स्कूल के सभी बच्चों का उनके इंचार्ज की ओर से निरीक्षण किया जाएगा व एप में बच्चों के प्रत्येक व्यवहार संबंधित जानकारी भरी जाएगी।
विज्ञापन


एप का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का वैज्ञानिक निरीक्षण करना है। जिससे दिव्यांग बच्चों की समय रहते पहचान की जा सकेगी, ताकि ब्लॉक या डिस्ट्रिक्ट लेवल पर कैंप लगाकर उनकी आधारभूत आवश्यकता पूरी की जा सके। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल असेसमेंट कैंप में अधिक से अधिक बच्चों को प्रमाण पत्र जारी करने में इस एप से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला संयोजक कुशल कुमार ने कहा की जिला कैथल के सभी स्पेशल अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकी वे अपने-अपने खंड में इस एप का भरपूर प्रयोग करवा सके। विशेष तौर पर अध्यापकों को यह प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मास्टर ट्रेनर की ओर से दिया जाएगा।

इस कार्यशाला में एपीसी कुशल कुमार, प्रधानाचार्य आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डॉक्टर मनीष सिंगला, स्पेशल एजुकेटर इंद्रजीत व अरुण शर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed