फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prashant Gautam became the patron and Sunil Khummar became the general secretary.

Kaithal News: प्रशांत गौतम संरक्षक और सुनील खुमरा बने महासचिव

Sat, 25 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Prashant Gautam became the patron and Sunil Khummar became the general secretary.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन की खंड स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर खंड कलायत की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें प्रशांत गौतम संरक्षक, सुनील खुमरा महासचिव, धीर सिंह कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह वरिष्ठ उपप्रधान, प्रदीप कुमार संगठन सचिव, हरदीप सिंह उप प्रधान, पहलवान सिंह सह सचिव, मुकेश कुमार व जगबीर सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। दयानंद कुमार, कुलदीप कुमार व सुरेश मौण को सर्वसम्मति से संगठन सदस्यों के रूप में मनोनीत किया गया।


बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त प्रधान ईश्वर बढ़सीकरी ने की। इससे पहले जिला व राज्य के चुनाव समाप्त होने के बाद हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन पर मंथन हुआ था। पूर्व ब्लाक प्रधान सतीश मौण ने नवनियुक्त ब्लॉक प्रधान ईश्वर बढ़सीकरी को बधाई दी। साथ ही अपने तीन वर्ष के कार्यकाल का पारदर्शिता से लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। ईश्वर बढ़सीकरी को नई जिम्मेदारी देने पर सभी ने संगठन शीर्ष नेतृत्व, पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। नव नियुक्त प्रधान ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर प्राध्यापकों की हर मांग को पूरा करवाने का अथक प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed