{"_id":"5807bdba4f1c1b716b704857","slug":"prali-burn-farmers-field-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर 102 किसानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर 102 किसानों को नोटिस
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने प्रैस वार्ता कर दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में धान की कटाई के बाद अपने खेतों में आग लगाने वाले 102 किसानों को नोटिस जारी किया गया है। सभी पर जुर्माना लगाया जाएगा। सेटेलाइट के माध्यम से ओर भी किसानों पर नजर रखी जा रही है। पराली जलाने वाले किसानों से 37 हजार जुर्माना भी वसूला गया है। यह जानकारी बुधवार को डीसी रविप्रकाश गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा। उन्होंने कहा कि जो किसान पराली जलाते है उनके खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि किसानों मशीनी युग में मशीनों का सदुपयोग करते हुए पर्यावरण व भूमि की उर्वरा शक्ति को बरकरार रखें। सरकार द्वारा जीरो टिलेज मशीन पर 50 प्रतिशत अनुदान राशि भी दी जा रही है। इस मशीन से फसल बिजाई करने से किसानों को आर्थिक लाभ होता है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वाले किसानों पर दो एकड़ पर 2500 रुपये, 2 से 5 एकड़ तक पांच हजार रुपये, 5 एकड़ से अधिक भूमि पर 15 हजार रुपये का जुर्माना पराली जलाने पर किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त तीन से 6 मास तक सजा का भी प्रावधान किया गया है।
ग्राम सचिव तथा पटवारी की जिम्मेवारी तय की गई है कि वे पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाए। फसल के अवशेषों को जलाने वाले किसानों को सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ नही मिलेगा। इस पराली से पशुओ का चारा बनाया जा सकता है। पराली जलाने से पशुओं के चारे की समस्या भी उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
उम्मीद से कम आए लोग वोट बनवाने-डीसी ने कहा कि एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुन:रीक्षण कार्य जारी है। इसके तहत 23 अक्टूब को जिला में स्थित सभी 687 मतदान केंद्रों पर बूथ स्तर अधिकारी मौजूद रहकर आम जनता से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। सभी आवश्यक फार्म भी बूथ स्तर अधिकारी के पास उपलब्ध होंगे। सभी पात्र व्यक्ति मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करवाने के साथ-साथ अन्य वांछित शुद्धिकरण के इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। कलायत में अवैध कब्जों से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अवैध कब्ज करके बनाए गए दो मकानों को प्रशासन द्वारा गिराया गया है तथा अन्य अवैध कब्जों के बारे में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पंचायती खेलों की जिला एवं खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं राशि को बढ़ाया गया है। जिला स्तर पर डेढ़ लाख रुपये से इस राशि को बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया है तथा ब्लाक स्तर पर 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में 12 खेल शामिल हैं।
धूमधाम से मनाया जाएगा स्वर्ण जंयती समारोह-
डीसी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के गठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा एक नवंबर 2016 से 31 अक्टूबर 2017 तक स्वर्ण जयंती उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा तथा रथ यात्राएं भी निकाली जाएंगी। जिला में कुरूक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में स्थित सभी तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। क्योडक़ स्थित कोटिकुट तीर्थ का पांच करोड़ रुपये की धनराशि से जीर्णोद्धार शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, नगराधीश वीरेंद्र सिंह सांगवान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी डा. जितेंद्र अहलावत, कृषि उपनिदेशक डा. महावीर सिंह, चुनाव नायब तहसीलदार, हीरा लाल मौजूद रहे।