{"_id":"676cac227d7169922a06ea90","slug":"praise-of-sai-baba-in-the-temple-kaithal-news-c-18-1-knl1004-547267-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंदिर में साईं बाबा का किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंदिर में साईं बाबा का किया गुणगान
Thu, 26 Dec 2024 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के साईं मंदिर में श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वां वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव के तहत मंदिर परिसर में बुधवार को भी साईं बाबा का गुणगान किया गया।
साईं मंदिर में आगामी एक सप्ताह तक साईं सच्चरित्र का पाठ किए जाने की तैयारी है। इसके बाद 31 दिसंबर की रात में भव्य संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित कर नया साल मनाया जाएगा। संस्था के प्रधान नवीन मल्होत्रा व मुकेश चावला ने बताया कि मंदिर में नए साल के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत पंडित विकास लेखावार साईं सच्चरित्र का पाठ कर रहे हैं।
उन्होंने बुधवार को दूसरे दिन भी बाबा की महिमा का बखान किया। प्रधान ने बताया कि नववर्ष के स्वागत के लिए 31 दिसंबर देर रात तक चलने वाली साई संध्या में जाने माने भजन गायक टोनी राजन बाबा के भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। साई मंदिर में प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही कथा की रोज रात में लक्की ड्रॉ निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर जगदीश पवार, धर्मवीर भोला, कृष्ण सलूजा, अनिल सलूजा, नवीन खेतरपाल, नितिन गुग्लानी, राकेश चावला, सुरेंद्र छाबड़ा, मनोहर विर्मानी, रामनारायन शर्मा, जतिन गांधी, प्रवीन, जोगिंद्र कालरा आदि मौजूद रहे।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura