फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Praise for the life of Shri Deity of Baba Shyam

लगे जयकारे, बाबा श्याम के श्री विग्रह की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Praise for the life of Shri Deity of Baba Shyam
47-कलायत। श्री श्याम बाबा की नगरपरिक्रमा करवाते श्रद्धालु। - फोटो : Kaithal
कलायत। कलायत के श्री कपिल मुनि मंदिर में बाबा श्याम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व श्री श्याम परिवार द्वारा श्याम बाबा के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर नगर में कलश यात्रा व निशान यात्रा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। नगर यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त हाथों में बाबा का निशान व महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल रही। रीना गर्ग व अश्विनी गुप्ता ने यात्रा को कपिल मुनि मंदिर से झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री कपिल मुनि मंदिर से शुरू होकर यात्रा बस स्टैंड, कैंची चौक, रेलवे रोड़, कुलवंत नगर व कपिल मुनि रोड होते हुए वापस श्री कपिल मुनि मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान मास्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि पांच दिनों से बाबा श्याम के श्री विग्रह का विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अन्न, धन, वस्त्र, दूध, दही व फलों में अधिवास करवाया गया। पांच दिन तक चले अधिवास में धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन हुआ तत्पश्चात पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बाबा श्याम का छप्पन भोग लगवाने के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सभी श्याम प्रेमियों ने सहभोज का आनंद लिया। श्याम प्रेमियों द्वारा कपिल मुनि मंदिर में श्याम बाबा के जन्म पर केक काटकर महोत्सव मनाया। इस अवसर पर मास्टर ईश्वर सिंह, राजेंद्र गर्ग, अनिल गोयल, नरेश गुप्ता, अमित गर्ग, शंभु गर्ग, कोपिन गर्ग, भोला राम, बिट्टू पुजारी, अनिरुद्ध गौतम व श्याम प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed