{"_id":"69ea6d7a9e4806a4040aea84","slug":"pragya-stood-first-in-mcom-results-kaithal-news-c-245-1-kn11005-148342-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एमकॉम परिणाम में प्रज्ञा रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एमकॉम परिणाम में प्रज्ञा रहीं प्रथम
Fri, 24 Apr 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
एमकॉम तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इंदिरा गांधी पीजी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमकॉम तृतीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रज्ञा ने 9.38 एसजीपीए के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि इस परीक्षा में चार छात्राओं ने 9.00 या उससे अधिक एसजीपीए हासिल किया है। दिव्या ने 9.08 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रीति और सोहानिया ने 9.00 एसजीपीए लेकर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया, वाइस प्रेसिडेंट राजीव लाटका, जॉइंट सेक्रेटरी नरेश कुमार और जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि यह सफलता छात्राओं के परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। वहीं कॉमर्स विभागाध्यक्ष प्रो. प्रियंका बिंदलिश सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताई।