फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prabhat Ferry accident: Police arrested the accused driver while drunk, recovered 234 grams of poppy husk

प्रभात फेरी दुर्घटना: पुलिस ने आरोपी चालक को नशे के साथ पकड़ा, 234 ग्राम चूरापोस्त बरामद

Wed, 28 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Ferry accident: Police arrested the accused driver while drunk, recovered 234 grams of poppy husk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड (कैथल)। गुरु रविदास जी की प्रभात फेरी निकाल रहे लोगों को पीछे से तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार चालक मनीष को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कार से 234 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। अब पुलिस ने दुर्घटना के अलावा नशा तस्करी से जुड़ी धाराओं के तहत भी कार्रवाई शुरू कर दी है।



पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पीर कॉलोनी, गांव ढांड निवासी विपिन कुमार की शिकायत पर 25 जनवरी सुबह लगभग 6.00 से 6.15 बजे के बीच प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। फेरी मंगू राम कॉलोनी से पूंडरी रोड की ओर कच्चे रास्ते से बढ़ रही थी। तभी पूंडरी की ओर से आ रही सफेद अल्टो कार ने पीछे से तेज गति और लापरवाही से फेरी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन




इस हादसे में प्रियंका देवी (27 वर्ष) और दर्शना (60 वर्ष), दोनों निवासी ढांड, गंभीर रूप से घायल हुईं। उन्हें सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में गांव ढांड के कई अन्य लोग भी घायल हुए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर चालक ने अपना नाम मनीष, निवासी जज्जीवाला कलां, जिला जोधपुर (राजस्थान), हाल निवासी विश्वास नगर, शादीपुर अमीन रोड, कुरुक्षेत्र बताया। थाना ढांड में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने की।




कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने पॉलीथिन में 234 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराएँ भी जोड़ते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed