{"_id":"634f0f07e2f0261a187fb14d","slug":"pr-paddy-being-sold-at-a-higher-price-than-msp-kaithal-news-knl124898689","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी से अधिक मूल्य पर बिक रहा पीआर धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी से अधिक मूल्य पर बिक रहा पीआर धान
विज्ञापन
10-कैथल। धान से अटी पड़ी अतिरिक्त अनाज मंडी।
- फोटो : Kaithal
कैथल। पीआर किस्म का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक में बिक रहा है। इससे किसानों में खुशी का माहौल है। पीआर धान का न्यूनतम मूल्य 2060 रुपये है, जो इस समय 2200 से 2300 रुपये में बिक रहा है। वहीं, अब अनाज मंडियों में बासमती किस्म के धान की आवक भी शुरू हो चुकी है। इस किस्म के धान में आवक में तेजी आने लगी है। मंगलवार को भी 1718 व मूच्छल के भाव में 100 से 150 रुपये की तेजी आई है।
दूसरे दिन भी करीब 600 क्विंटल धान मंडी में पहुंचा। सोमवार को इसका 1718 के भाव 3600 रुपये, पीआर के भाव 2300 रुपये, मूच्छल के भाव 3500 रुपये व 1509 के भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को मिले थे। दोनों किस्मों का धान 3750 रुपये तक बिका है। वहीं, पीआर धान के भाव में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की है। पीआर धान 2200 रुपये तक बिका है, हालांकि पुरानी अनाज मंडी में 2260 रुपये तक भाव मिले। अतिरिक्त अनाज मंडी में 2200 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिले हैं।
पिछले साल 1509 के भाव 2700 से 2800 रुपये ही मिले थे, जबकि 1718 किस्म के भाव 3300 से 3400 रुपये मिले थे, जो इस बार 3700 रुपये तक मिल रहे हैं। वहीं, पीआर धान पिछले साल सीजन में एमएसपी से कम मूल्य पर बिका था जो इस बार एमएसपी से 200 से 300 रुपये ज्यादा बिक रहा है। इससे किसानों को फायदा हो रहा है। किसानों का कहना है कि गेहूं के सीजन में इस बार नुकसान झेलना पड़ा। धान सीजन में अच्छे भाव मिलने से किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने बताया कि पीआर धान 2260 रुपये, मूच्छल 3600 रुपये व 1509 धान 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी में उठान का कार्य ठीक चल रहा है। शुरूआत में कुछ दिक्कत आई थी। एक साथ आवक होने से जाम की स्थिति बन गई थी। प्रशासन के संज्ञान में लाने के बाद समस्या दूर हो गई है।