फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Power supply stalled for 14 days in Kyodak

क्योड़क में 14 दिन से ठप पड़ी बिजली सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Power supply stalled for 14 days in Kyodak
14 दिन पहले आए तूफान के चलते गांव क्योड़क के खेतों की बिजली ठप हो गई थी। बहुत से खंभे और तार टूटकर खेतों में बिखर गए थे, जिसके कारण पिछले काफी दिनों से खेतों में ही बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पाई और लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन बिजली निगम की लापरवाही के चलते 2 हफ्ते बाद भी खेतों की बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पाई। किसानों खेत में खड़ी फसल, धान की पनीरी सूखने लगी है। गांव क्योड़क में बिजली निगम के खिलाफ एवं आगामी कदम के फैसले को लेकर क्योड़क स्थित बिजली घर में एक पंचायत बुलाई गई। पंचायत होने की सूचना मिलते ही एक्सईएन बीपीएस वाधवान, एसडीओ राहुल व क्योड़क पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

पंचायत सेठपाल प्रधान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व नेशनल हाइवे नंबर 7 को जाम करने तक की चेतावनी दी गई। लेकिन एक्सईएन के समझाने पर एवं जल्द ही बिजली सप्लाई चालू किए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम लगाने के फैसले को टाल दिया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए एक्सईएन बिजली निगम व एसडीओ ने जल्द ही मौका संभाला और पंचायत में जाकर लोगों की सारी मांगें मान ली और तुरंत प्रभाव से बिजली लाइन ठीक करवाने के पोल उपलब्ध करवाने एवं लेबर बढ़ाने का आश्वासन दिया। युवा नेता विकास तंवर क्योड़क ने पंचायत में कहा कि खेतों की बिजली खराब होने के कारण लोगों की धान की पनीरी सूख गई है व पशुओं को प्यासा रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों स्थिति बहुत गंभीर है और ग्रामीणों में रोष चरम सीमा पर है। विकास तंवर ने बताया कि पंचायत की पहली मांग है कि निगम 30 खंबे व 15 लेबर मेंबरों को उपलब्ध करवाए, क्योड़क स्टेशन पर स्थाई कर्मचारियों की संख्या 4 से बढ़ाकर 8 की जाए, बिजली के बिल 2 महाने की बजाए एक महीने में जारी किए जाएं, पुल पार मार्केट की लाइन जो कि उझाना फीटर में से आती है, उसके स्थायी घंटे बढ़ाए जाएं। एक्सईएन व एसडीओ ने पहली दोनों मांगों को तुरंत लागू किया व अन्य दो मांगों को जल्द से जल्द लागू करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed