फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Power Crisis: 304 complaints regarding unscheduled outages of two to four hours.

बिजली संकट: दो से चार घंटे की अघोषित कटौती पर 304 शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Power Crisis: 304 complaints regarding unscheduled outages of two to four hours.
कैथल। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती उमस के बीच जिले में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। दिनभर की झुलसाने वाली धूप के बाद रात के समय भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर दो से चार घंटे तक अघोषित बिजली कटौती होने से लोगों की रातें जागकर गुजर रही हैं। बिजली गुल होने से लोग घरों की छतों, आंगनों और गलियों में टहलने को मजबूर रहे। लगातार बढ़ रहे लोड के कारण बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है, जिससे तकनीकी खराबियां भी तेजी से सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


बिजली निगम के अनुसार, वीरवार को जिलेभर से कुल 304 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने, जंपर कटने, केबल और बिजली के तार जलने जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। शिकायतों की संख्या अधिक होने के कारण विभाग की टीमें पूरी रात विभिन्न क्षेत्रों में फॉल्ट ठीक करने में जुटी रहीं। कई स्थानों पर मरम्मत कार्य में घंटों लगने से लोगों को लंबे समय तक बिजली का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ जिले में बिजली की खपत भी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। विभाग के अनुसार, जिले की दैनिक बिजली खपत अब एक करोड़ 55 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है। लगातार एसी, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों के इस्तेमाल से ग्रिड और ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक भार पड़ रहा है। इसके चलते सिस्टम बार-बार ट्रिप हो रहा है और कई स्थानों पर तकनीकी फॉल्ट सामने आ रहे हैं। मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते अंतर के कारण कई क्षेत्रों में बिजली कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के साथ पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित
बिजली कटौती का असर केवल गर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि सुबह के समय पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से पानी की सप्लाई प्रभावित हो जाती है, जिससे दैनिक कार्यों में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जखौली अड्डा निवासी सुरेश और महेंद्र ने कहा कि सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे करती है, लेकिन पहली ही तेज गर्मी में व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में बिजली की मांग और बढ़ सकती है। यदि समय रहते व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में संकट और गहरा सकता है।

फॉल्ट की सूचना जहां से भी मिलती है, विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।
-सोमबीर, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed