फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Portal did not open, kept waiting

Kaithal News: नहीं खुला पोर्टल, करते रहे इंतजार

Tue, 04 Jun 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Portal did not open, kept waiting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्नातक प्रथम वर्ष के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से तकनीकी खामियों के चलते दाखिला पोर्टल को ओपन नहीं किया गया। सुबह से ही विद्यार्थी दाखिले पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे थे। देर शाम तक पोर्टल शुरू नहीं हुआ तो वे निराश हो गए।

उधर, कॉलेज प्रशिक्षकों का कहना है कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जल्द ही सोमवार शाम या मंगलवार सुबह तक दाखिला पोर्टल खुल जाएगा। विद्यार्थियों को और अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


आरकेएसडी महाविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार किए गए बदलावों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं। महाविद्यालय परिसर के आसपास के साइबर कैफे हाउस के संचालकों को भी बुलाकर उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार किए गए बदलावों के अनुसार नए अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें स्पष्ट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के नए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर तीन मेजर व एक माइनर विषय भरना होगा। इसमें संस्कृत, पंजाबी, अंग्रेजी व हिंदी भाषा से एक-एक विषय लेना होगा। जबकि अर्थशास्त्र, इतिहास, गणित, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, भूगोल, कंप्यूटर व स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के समूह से दो विषय भरने होंगे।

अंग्रेजी, हिंदी, गणित, राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र के समूह से एक विषय माइनर विषय के रूप में भरना होगा तथा यह विषय मेजर विषय के रूप में नहीं भरना है। अभ्यर्थी कॉलेज में हेल्प डेस्क से सलाह ले सकते हैं, हेल्प डेस्क सुबह 9 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक स्टाफ रूम में स्थापित की गई है।

उधर, कॉलेजों ने भी विभाग के निर्देशों के अनुसार, तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले भर के कॉलेजों ने पोर्टल पर नोडल अधिकारी, कॉलेज की बैंक डिटेल, कोर्स, विषय संयोजन, सीट और फीस प्रारूप आदि दर्ज कर दिया है। कॉलेजों में सोमवार तक यह ऑनलाइन रिकार्ड दर्ज किया जा चुका था। अब इसी के आधार पर ही दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। विद्यार्थियों को कोर्स, फीस और सीटों संबंधित पूरी जानकारी विभाग के पोर्टल पर ही मिलेगी।

स्नातक में दाखिले के लिए नहींं खुला पोर्टल

मैंने बीएससी में दाखिला लेने हैं। मैं 12वीं का परीक्षा परिणाम आते ही काफी उत्साहित हुई थी। कुछ दिन पहले ही कॉलेजों में दाखिले के लिए शेड्यूल आया है। सोमवार तीन जून को दाखिले के लिए पोर्टल खुलना था। लेकन मैं सुबह से पोर्टल पर बार बार जाकर देख रही हूं। लेकिन अब तक आवेदन ऑनलाइन शुरू नहीं हुए हैं। -रानी, छात्रा।

सुबह से पोर्टल खुलने का किया इंतजार

मैंने स्नातक में दाखिला लेने है, लेकिन सोमवार का शाम तक भी पोर्टल ओपन नहीं हुआ। दाखिला लेने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। मैं बार बार पोर्टल पर जाकर चैक भी कर रहा हूं। सुबह से पोर्टल खुलने का काफी इंतजार कर रहा हूं, जैसे ही पोर्टल ओपन होगा मैं स्नातक के लिए पंजीकरण करूंगा। -पंकज, छात्र।


दाखिले के लिए सोमवार को पोर्टल खुलना था, मगर कुछ तकनीकी कारणों से ओपन नहीं हुआ। कॉलेजों की ओर से दाखिला प्रक्रिया को लेकर पूरी तैयारी है। जैसे ही पोर्टल ओपन होगा, दाखिले के लिए पंजीकरण कराने में विद्यार्थियों की मदद भी की जाएगी।

-डॉ. मनोज कुमार भांबू, प्राचार्य राजकीय कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed