फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Poondri President's chair snatched away

Kaithal News: पूंडरी के अध्यक्ष की छिनी कुर्सी

Thu, 05 Dec 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Poondri President's chair snatched away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी, कैथल। जिला परिषद अध्यक्ष, सीवन व गुहला के अब पूंडरी का पंचायत समिति का अध्यक्ष भी हटा दिया गया है। बुधवार को पूंडरी के बीडीपीओ कार्यालय में पूंडरी ब्लॉक समिति अध्यक्ष महेंद्रों देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। अध्यक्ष हटाने की प्रक्रिया के तहत अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग हुई। इसमें 19 सदस्यों ने अध्यक्ष के विपक्ष में वोटिंग की। पक्ष में महज एक वोट पड़ा।

गौरतलब है कि पूंडरी पंचायत समिति के सदन में 26 सदस्य हैं। बुधवार हुई वोटिंग में हिस्सा लेने के लिए 20 सदस्य पहुंचे थे। इस दौरान मौके पर 19 ने हिस्सा लिया। अब वोटिंग के बाद पूर्व विधायक रणधीर गोलन समर्थित महेद्रों देवी और उनके साथ उपाध्यक्ष सोनू पाई को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में अब रोड या ब्राह्मण समाज से नया अध्यक्ष हो सकता है। सुबह करीब साढ़े 11 बजे एडीसी बाबू लाल करवा व हलका विधायक सतपाल जांबा खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रितू लाठर, कार्यालय के अन्य अधिकारी व ब्लॉक समिति के 20 सदस्य मौजूद रहे। करीब आधे घंटे तक चली इस प्रक्रिया में 19 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए बंद कमरे में वोटिंग करवाई गई थी। पूंडरी ब्लॉक समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हटाए जाने को लेकर कई दिनों से चर्चा खूब जोरों पर चली हुई थी। जिसके लिए बाकायदा 26 सदस्यों में से 4 सदस्य 26 नवंबर को व 16 सदस्य तीन दिसंबर को मोहाली ले जाया गया था। जिन्हें बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव में मतदान करवाने के लिए सीधा मोहाली से बीडीपीओ कार्यालय में मिनी बस से लाया गया। सदस्यों के साथ ही विधायक सतपाल जांबा भी पहुंचे।

अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों में था काफी रोष ः हलका विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई थी और जल्द ही ब्लॉक समिति की नई अध्यक्ष भी चुन ली जाएगी। कहा कि अध्यक्ष का चुनाव सभी सदस्यों की सहमति और पारदर्शिता से किया जाएगा। उसके बाद गांवों में जो विकास के कार्य रुके हुए है, उनको गति देने का कार्य किया जाएगा।

विधायक से जब पूछा गया कि मौजूदा अध्यक्ष उनके पास नहीं आईं तो उन्होंने कहा कि वे आई तो जरूर थीं लेकिन काम करने के ढंग से नहीं। बताया कि वर्तमान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों में विकास कार्यों को लेकर काफी विरोध था। सदस्यों ने अपनी सहमति से ही दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। चेयरमैन का विकास के कार्यों में खास दिलचस्पी नहीं थी। सदस्य उसे बदलना चाह रहे थे। उनकी भूमिका केवल प्रक्रिया पुरी करवाने में रही है। आगे भी सभी सदस्य जिसे चाहेंगे या वोटिंग से अपना नया चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुन लेंगे। नए चेयरमैन को साथ लेकर हलके के विकास को गति प्रदान की जाएगी।


दो मत पेटियां रखकर बैलेट पेपरों से करवाया मतदान

दो मत पेटियां रखकर बैलेट पेपरों से मतदान करवाया गया। इसमें से 19 अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में व एक विरोध में मत पड़ा। इससे पूर्व अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए सभी एकजुट 20 सदस्य मिनी बस से तय समय लगभग साढ़े 11 बजे बीडीपीओ कार्यालय के मीटिंग हाल में पहुंचे। साथ ही प्रशासनिक चुनाव अधिकारी एडीसी दीपक बाबू लाल करवा व विधायक सतपाल जांबा भी पहुंच गए। मीटिंग हाल में सिवाय ब्लॉक समिति सदस्यों के किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा के लिए हाल के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव की पूरी प्रक्रिया बंद कमरे में की गई। चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए अंदर वोटिंग करवाई गई।


ब्लॉक समिति सदस्यों पूंडरी ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। तय समय के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग करवाई गई। कुल 26 सदस्यों में से 20 सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें से अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 19 वोट और विरोध में महज एक वोट पड़ा।

-दीपक बाबू लाल, एडीसी, चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed