फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pooja received the best mother award in Rajound and Siwan.

Kaithal News: राजौंद व सीवन में पूजा को मिला सर्वोत्तम माता पुरस्कार

Fri, 12 Jul 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Pooja received the best mother award in Rajound and Siwan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद/सीवन। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजौंद और सीवन में में वीरवार खंड स्तर पर सर्वोत्तम माता पुरस्कार प्रतियोगिता करवाई। इसमें राजौंद में पूजा सेरधा और सीवन में पूजा रानी को सर्वोत्तम माता का पुरस्कार मिला।

इस प्रतियोगिता में सर्कल स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाली महिलाओं ने हिस्सा लिया। राजौंद में खंड स्तर पर विशाल कौर द्वितीय व तीसरे स्थान पर स्वाति कसान रहीं। इस दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि बाला ने सभी प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामना दी और विभाग की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं को अपना व अपने बच्चों के खानपान का किस तरह ध्यान रखना है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी से कहा कि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सबको लाभ उठाना चाहिए।इस दौरान सर्कल सुपरवाइजर पिंकी, सावित्री देवी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रेमलता प्ले स्कूल में खंड स्तरीय सर्वोत्तम माता पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया। बतौर मुख्य अतिथि सीडीपीओ गुरजीत कौर ने शिरकत की। उन्होंने खंड स्तरीय शिविर के सभी सर्कल से आई माता के साक्षात्कार लिए। इसके बाद उनमें से सर्वोत्तम माता चुनी और उसे पुरस्कृत किया गया।


गुरजीत कौर ने बताया कि कार्यक्रम में 15 महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पूजा रानी प्रथम, लक्ष्मी देवी द्वितीय, व मीना देवी तृतीय रही। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से हर वर्ष सर्वोत्तम माता पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके तहत प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली माता को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाता है। बताया कि पहले सर्कल स्तर पर महिलाओं का चयन किया जाता है और सर्वश्रेष्ठ माता पुरस्कार के लिए चयन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में महिलाओं के द्वारा बच्चों के रखरखाव, खान-पान, स्वस्थ रहने के तौर तरीकों को ध्यान में रखकर उनका चयन किया जाता है।

इस अवसर पर सुपरवाइजर कुमारी अंजली, बतेरी, सरोज, पुष्पा, प्रेम लता, रितु, निर्मला, मीरा, सरोज, कुसुम, ऊषा, पुष्पा, सुनीता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed