फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pooja Dhiman appointed executive chairman of Kalayat Municipality

पूजा धीमान को बनाया कलायत नगर पालिका का कार्यकारी अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pooja Dhiman appointed executive chairman of Kalayat Municipality
Pooja Dhiman appointed executive chairman of Kalayat Municipality - फोटो : Kaithal
कलायत नगर पालिका की उप चेयरमैन पूजा धीमान को नगरपालिका कलायत की कार्यकारी चेयरमैन की कमान सौंप दी गई। भाजपा मंडल प्रधान महीपाल राणा ने विधिवत रूप से पूजा धीमान को नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

12 अप्रैल को 9 पार्षदों ने तत्कालीन चेयरपर्सन रजनी राणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डाला था। ईवीएम द्वारा की गई वोटिंग में रजनी राणा के पक्ष में 4 तथा विपक्ष में 9 वोट पड़े थे। पूजा धीमान, पार्षद सुमन बंसल, पार्षद शशिबाला ने बताया कि नगर के विकास कार्य निर्बाध गति से जारी रहे। इसके लिए चेयरपर्सन का पद रिक्त नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के आशीर्वाद व निर्देश से नगरपालिका उपाध्यक्ष पूजा धीमान को ही कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पार्षद राजीव राणा, सतीश धीमान, कर्णदीप दहिया, निशु सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के आशीर्वाद से चेयरमैन का चुनाव शीघ्र कर लिया जाएगा। जब तक चेयरमैन का चुनाव नहीं होता तब तक पूजा धीमान कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नगरपालिका के कार्यों व नगर के विकास को गति देंगी। पूजा धीमान ने कहा कि जिस तरह से 8 नगरपार्षदों ने उन पर भरोसा कर अध्यक्ष पद सौंपा है, वे उन की आकांक्षाओं पर खरी उतरेंगी। उन्होंने कहा कि नगर में लाखों रुपये की लागत से जो विकास कार्य जारी हैं उन्हें निर्बाध रूप से पूरा करवाया जाएगा। नगर के सभी 13 वार्डों में समान रूप से विकास करवाया जाएगा। किसी भी वार्ड से कोई भेदभाव नही होगा। नगर में इस समय सीवरेज की समस्या बहुत विकराल है। अधिकारियों से मिल कर इस समस्या का समाधान शीघ्र ही निकाला जाएगा।
विज्ञापन

पूजा धीमान की ताजपोशी पर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे कलायत मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा ने कहा कि कलायत कस्बे के विकास के कार्यों में सरकार की तरफ से पूर्व में भी कोई कमी नहीं रही तथा आने वाले समय में भी विकास कार्यों के लिए कमी नहीं रहेगी। पूजा धीमान की ताजपोशी के दौरान नगर पालिका कार्यालय में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चेयरमैन संजीव राणा, पार्षद सुमन बंसल, पार्षद राजीव राणा, पार्षद करणदीप दहिया, पूर्व उपप्रधान मीनाक्षी जेष्ट, शशि बाला कौशिक, मास्टर राजकुमार शर्र्मा ब्राह्मणीवाला, बीरबल सिंह हरिपुरा, सतबीर सिंह कुराड, जोगीराम निर्मल, सतपाल धीमान, राजू कौशिक, नंबरदार संजय सिंगला, श्याम लाल गौतम, राजेश राणा, जसमेर राणा, पार्षद सुरेश बाल्मीक, पार्षद नीशु सिंगला, पार्षद सतीश धीमान, धर्मपाल धीमान, भगवानदास बंसल, रविंदर धीमान, सरपंच सतवीर सिंह सीणंद, रोशन राणा, ललित धीमान, गोपाल नंबरदार, पूर्व पार्षद सुलतान, राजेश जेष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed