फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Polling for the post of Sarpanch will be held today in Polad and Dhand.

Kaithal News: पोलड़ और ढांड में सरपंच पद के लिए आज होगा मतदान

Sun, 10 May 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Polling for the post of Sarpanch will be held today in Polad and Dhand.
09 ढांड 01 कस्बा में गश्त करते हुए पुलिस की गाड़ियां 02 चुनावी कार्य में व्यस्त पोलिंग पार्टी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन/ढांड। सीवन खंड के गांव पोलड़ में सरपंच पद का उपचुनाव रविवार को होगा। यह पद महिला के लिए आरक्षित है और यहां पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। उधर, ढांड के उपचुनाव में 8140 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सरपंच पद के लिए होने वाले चुनाव में दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इसके माध्यम से मतदाताओं को संदेश दिया गया कि वे बिना किसी डर के अपने मत का प्रयोग करें। सभी पोलिंग पार्टियां शहीद केहर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंच चुकी हैं और अपने-अपने बूथों पर चुनाव कार्य में जुटी हैं। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


उधर, पोलड़ में पांच महिलाओं के बीच सरपंच पद का मुकाबला है। जब सीवन नगरपालिका का गठन हुआ था, तब पोलड़ गांव को नगरपालिका में शामिल कर लिया गया था, लेकिन लोगों के विरोध के बाद इसे वापस पंचायत में शामिल कर दिया गया, जिसके चलते उपचुनाव हो रहा है।

09 ढांड 01 कस्बा में गश्त करते हुए पुलिस की गाड़ियां 02 चुनावी कार्य में व्यस्त पोलिंग पार्टी।

09 ढांड 01 कस्बा में गश्त करते हुए पुलिस की गाड़ियां 02 चुनावी कार्य में व्यस्त पोलिंग पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed