फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Politics heated up over Naresh Tikait's statement

Kaithal News: नरेश टिकैत के बयान पर गरमाई सियासत

Wed, 30 Apr 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Politics heated up over Naresh Tikait's statement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने विवादित बयान दिया था। इस पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने आपत्ति जताते हुए निंदा की। उन्होंने कहा कि टिकैत की बयानबाजी के खिलाफ देशभर में आक्रोश है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने सिंधु जल संधि के अनुच्छेद 12(3) के तहत संधि में संशोधन की औपचारिक मांग करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। सैनी ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट है, कुछ तथाकथित किसान नेता राष्ट्र विरोधी बयान देकर देश के जख्मों पर नमक छिड़कने का कार्य कर रहे हैं। नरेश टिकैत ने कहा था कि भारत सरकार को सिंधु जल संधि को रद्द नहीं करना चाहिए था, क्योंकि भारत और पाकिस्तान का किसान एक है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, चेयरमैन मार्केट कमेटी सीवन धर्मपाल शर्मा, चरण सिंह बाजीगर, कुलदीप सैनी, डॉ. बलराज सिंह, भूरा सैनी, पूर्व पंच बलजीत सिंह, शुभम सैनी, लक्ष्य कुमार, अमित कुमार प्रदीप भट्ट, डॉक्टर श्रवण कौशिक, डॉक्टर जितेंद्र ठुकराल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed