फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   politice, aap leader, naveen jayhind, opening office, kaithal

प्रदेश की राजनीति में परिवारवाद का आतंक हावी : जयहिंद

Thu, 02 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Thu, 02 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
politice, aap leader, naveen jayhind, opening office, kaithal
कार्यक्रम में मौजूद नवीन जयहिंद व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पंजाब के चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि जीत के जश्न की शुरुआत सीएम मनोहर लाल खट्टर, पूर्व सीएम हुडा व चौटाला के घर के सामने ढोल बजा कर और लड्डु खिला कर की जाएगी। वहां की जनता अकाली और बीजेपी गठबंधन से परेशान आ चुकी है। इस बार उन्हें इस गठबंधन की सरकार से छुटकारा मिलेगा। वे जिले में करनाल रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 10 मार्च तक प्रदेश के 22 जिलों में अपना ऑफिस खोलेगी। अभियान को शुरू करते हुए 70561- 70561 नंबर जारी किया गया। जिस पर कोई भी फोन कर आप का सदस्य बन सकता है।
विज्ञापन


जयहिंद ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में परिवारवाद ने एक गैंग की तरह अपना आतंक फैला रखा है। ऐसी राजनीति को खत्म करने के लिए पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को एक टारगेट दिया गया है। बदलाव के लिए बलिदान जरूरी है। हरियाणा को परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति से मुक्ति दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी हर प्रकार से बलिदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 11 मार्च को चुनाव के परिणाम घोषित होंगे, जिसमें आप पार्टी की सरकार बनेगी। सरकार बनने पर हुड्डा, चौटाला व मनोहरलाल खट्टर के घर के सामने पार्टी द्वारा जीत का ढोल बजाया जाएगा और उन्हें लड्डू भी खिलाएंगे। सीएम पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिले का क्योड़क गांव मुख्यमंत्री द्वारा गोद लिया गया है लेकिन अब तक गांव में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। एसवाईएल के मुद्दे पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि कस्सी व कुदाल से सड़कों को खोदने से प्रदेश को पानी नहीं मिलने वाला, पानी तो कोर्ट आदेशों के बाद ही मिलेगा। इस मौके पर पहुंचे शहर के दर्जनों लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर रघुवीर हाबड़ी, रामपाल मान, राजबीर सिंह, राम कुमार मान, अरविंद माजरा, मुकेश गर्ग, विकास तवंर, प्रदीप कुराड़,  गुरमीत सिंह, जसमेर जाजनपुर, जयपाल, मनफूल फौजी, सुनील सेन, सतीश सिंगल, प्रदीप सिंगला, कर्मबीर सिसोदिया, सुरेंद्र, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed