फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Political atmosphere heats up, HSGPC vote making process intensifies

Kaithal News: सियासी माहौल गरमाया, एचएसजीपीसी के वोट बनाने की प्रक्रिया तेज

Wed, 20 Sep 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Political atmosphere heats up, HSGPC vote making process intensifies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मत बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। अब मत बनाने के लिए महज 10 दिन ही शेष रह गए हैं। डोगरा गेट स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा में मंगलवार को नायब तहसीलदार आशीष ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पटवारी सुखविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि नायब तहसीलदार आशीष को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मत बनाने के कार्य में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नायब तहसीलदार आशीष ने बताया कि उन्होंने मत बनाने को लेकर एचएसजीपी के जिला प्रभारी अंग्रेज गुराया को इसकी जानकारी दे दी है। अब मत बनाने के लिए बचे अंतिम 10 दिनों में जिले में बनाए तीनों हलकों कांगथली, गुहला और कैथल में गांव-गांव में विशेष शिविर लगातार मत बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में कैथल हल्के में 600 मत बनाएं जा चुके हैं। अन्य वार्डों में यह प्रक्रिया लगातार जारी है जबकि पूरे जिले में सिख समाज के करीब 50 हजार मतदाता हैं। वहीं, एचएसजीपीसी के तीनों हलकों में चार सदस्य हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से इस बार एचएसजीपीसी चुनावों को लेकर 40 हलके बनाएं गए हैं। इनमें कैथल हलके में ढांड, पूंडरी, कलायत और कैथल तहसील शामिल की गई है। गुहला हलके में गुहला और भागल को शामिल किया गया है। इसी प्रकार से कांगथली हलके में कांगथली और खरकां को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मत बनाने के लिए आवेदन फार्म में दी गई शपथ व शर्तें

- केशधारी हूं।

- किसी भी प्रकार से धूम्रपान नहीं करता।

- दाढ़ी या केसों को साफ या उनकी हजामत नहीं करवाता।

- मादक पेय नहीं लेता।

- पतित नहीं हूं।

- 18 वर्ष की आयु पूरी करता हूं।

- गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अलावा अन्य किसी वार्ड की निर्वाचक नियमावली में नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन नहीं किया है।



मत बनाने के लिए ये करें-

मत बनाने के लिए हरियाणा का पहचान पत्र देना जरूरी है। इसके साथ ही आधार कार्ड भी देना आवश्यक है। नायब तहसीलदार आशीष कुमार ने बताया कि मत बनाने के लिए आवेदन फार्म तहसील और संबंधित हल्के के किसी भी गुरुद्वारे से लिया जा सकता है। यह फार्म हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में भरकर संबंधित क्षेत्र के पटवारी के पास जमा करवाया जा सकता है।




एचएसजीपी कमेटी के कैथल के जिला प्रभारी अंग्रेज सिंह गुराया ने कहा कि वे जिले की सभी सिख संगत से अपील करते हैं कि वे अपना मत जरूर बनवाएं ताकि चुनाव के दौरान मतदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed