फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Policeman's father accused of occupying Panchayat land

Kaithal News: पुलिसकर्मी के पिता पर पंचायत की जमीन पर कब्जे का आरोप

Sun, 21 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Policeman's father accused of occupying Panchayat land
कैथल। सौथा गांव में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए सीवन थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल रणजीत सिंह के पिता बलदेव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव सौथा निवासी सुरेंद्र ने शिकायत में बताया कि सौथा ग्राम पंचायत की 2 कनाल 14 मरले भूमि पर बलदेव सिंह और उनके पुत्र रणजीत सिंह (सिपाही, हरियाणा पुलिस) ने कब्जा किया हुआ था। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर मार्च में उक्त भूमि का कब्जा ग्राम पंचायत को दिलवाया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद दोनों ने दोबारा बलपूर्वक कब्जा कर लिया और जमीन पर गेहूं की फसल भी बो दी।
विज्ञापन


चेतावनी बोर्ड उखाड़ फेंकने का आरोप ः ग्रामसभा ने इस अवैध कब्जे के विरोध में प्रस्ताव पारित कर थाना सीवन में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि इससे पहले भी रणजीत सिंह और बलदेव सिंह ने पंचायत द्वारा वृक्ष संरक्षण हेतु लगाए गए चेतावनी बोर्ड को उखाड़कर नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सीवन के एसएचओ पारस कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने बलदेव सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed