{"_id":"65f0c4579aa2039167093d62","slug":"police-told-people-about-the-ill-effects-of-drugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-346688-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस ने लोगों को बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस ने लोगों को बताए नशे के दुष्प्रभाव
Wed, 13 Mar 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस ने गांव ककराली, अगौंध व खनौरी बाइपास कैथल पर चालकों सहित आमजन को नशे के दुष्प्रभाव बताए। एचसी सुनील कुमार ने इस अभियान को सफल बनाने में आमजन से सहयोग की अपील की है। सुनील ने बताया कि मनुष्य के लिए नशे का सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। किसी प्रकार का नशे का सेवन करके गाड़ी न चलाएं। नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे। आमजन नशे से संबंधित कोई भी सूचना कैथल पुलिस नंबर 9054049337 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। संवाद