फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police team that went to serve notice in Kasour attacked

Kaithal News: कसौर में नोटिस देने गई पुलिस टीम पर हमला

Mon, 24 Mar 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 24 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police team that went to serve notice in Kasour attacked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खंड गुहला के कसौर में झगड़े के एक मामले में आरोपी को नोटिस देने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। जब चौकी से अन्य पुलिसकर्मियों के आने की सूचना मिली तो सभी आरोपी मौके से भाग गए। इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गुहला थाने में दी गई शिकायत में मुख्य सिपाही विजेंद्र कुमार ने बताया कि 22 मार्च को वह पुलिस टीम के साथ कसौर में आरोपी पिंटू को जांच में शामिल होने का नोटिस देने गया था। आरोपी के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के मामले में शिकायत आई थी। जब पुलिस की टीम उसके मकान पर पहुंची तो वहां कई आदमी व औरतें मौजूद थे। जब पिंटू को नोटिस देने के लगे तो वह एकदम से उनको अपशब्द कहने लगा।विजेंद्र ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारा।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, वहां मौजूद अन्य आदमी व औरतों ने भी पुलिस के साथ मार पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों बार-बार कह रहे थे कि अंदर से गड़ासी लेकर आओ। बाद में चौकी से अन्य पुलिसकर्मियों के आने की सूचना पर सभी आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों में बिंटू, जितेंद्र, सुमन, सीनू, अजय व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने सरकारी ड्यूटी पर होते हुए उसके साथ मारपीट की और वर्दी की खाकी कमीज फाड़ दी है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गुहला थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed