फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police team chased away the miscreants in Children's Park

Kaithal News: चिल्ड्रेन पार्क में मनचलों को पुलिस टीम ने खदेड़ा

Thu, 20 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police team chased away the miscreants in Children's Park
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में चिल्ड्रेन पार्क में युवतियों को परेशान करने वाले मनचलों के खिलाफ महिला थाना ने विशेष अभियान चलाकर उन्हें खदेड़ दिया। महिला थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर वीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

दरअसल, महिला थाना प्रभारी को एक युवती ने फोन पर शिकायत की थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया। सब-इंस्पेक्टर वीना ने बताया कि उन्हें एक युवती ने फोन पर शिकायत की। युवती ने बताया कि कुछ युवक पार्क में आने-जाने वाली युवती को परेशान करते हैं, वे स्कूटी की चाबियां छीनकर उन्हें डराते हैं।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही वीना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची।

टीम को वहां कई युवक लड़कियों पर फब्तियां कसते मिले। कुछ युवक स्कूटी के पास खड़े होकर चाबियां निकाल लेते थे। पुलिस को देखते ही कई युवक भागने लगे। टीम ने तीन युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लड़कियों ने बताया कि ये युवक रोज शाम को पार्क में आकर उन्हें परेशान करते हैं। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के परिजनों को बुलाया। इसके बाद परिजनों को सख्त चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि अगर दोबारा ऐसी शिकायत मिली तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


थाना प्रभारी ने कहा कि लड़कियों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता है। इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से पार्क में आने-जाने वाली लड़कियों ने राहत की सांस ली है। परिजनों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed