फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police team attacked in Sivan

भगोड़ा पकड़ने आई पुलिस टीम पर हमला

Sat, 27 Jun 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sat, 27 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
कैथल। अफीम तस्करी के आरोपी को पकड़ने आई फतेहाबाद पुलिस टीम पर सीवन में कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। हमले में कई पुलिस कर्मी घायल हैं। पुलिस ने मामले में 16 लोगों के खिलाफ ड्यूटी में बाधा डालने एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीवन थाना पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद के रतिया निवासी एएसआई टेकचंद्र ने बताया कि गांव कच्ची पिसौल में अफीम के केस में पीओ घोषित गोगा सिंह को पकड़ने आए थे। सीवन पुलिस की भी मदद ली गई। जब गोगा सिंह को पुलिस टीम उसके घर से पकड़ कर लाने लगी, तभी दर्जनों लोगों पुलिस टीम पर लाठी, डंडो व गंडासी से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी गोगा सिंह फरार हो गया और हमले में कई पुलिस कर्मचारी घायल हैं।
विज्ञापन


हमला करने वालों में गोगा सिंह, वकील, बोगा सिंह उर्फ बाग सिंह, गुड्डी पत्नी बोगा सिंह, सुनीता पत्नी गोगा सिंह, बिट्टू, लखविन्द्र सिंह, काला राम, पप्पू राम व अज्ञात छह युवक शामिल थे। पुलिस टीम में फतेहाबाद के रतिया थाना से एएसआई टेक चंद, एएसआई राजेंद्र सिंह, एएसआई अशोक ुमार, एचसी विनोद कुमार एवं एचसी सुरेश कुमार के अलावा थाना सीवन से सिपाही शेर सिंह शामिल थे। सभी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवन थाना प्रभारी कश्मीर चंद ने बताया कि पीओ को पकड़ने के लिए रतिया पुलिस के साथ सीवन थाना पुलिस कर्मचारी गांव कच्ची पिसौल गए। जहां पर पुलिस कर्मचारियों को हमला करके पीओ का फरार हो गया। हमले में कई पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed