{"_id":"656b8b5c445e76bf4404ccca","slug":"police-set-up-33-checkpoints-and-checked-1351-vehicles-kaithal-news-c-18-1-knl1004-275833-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस ने लगाए 33 नाके 1351 वाहनों को जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस ने लगाए 33 नाके 1351 वाहनों को जांचा
Sun, 03 Dec 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत जिले में 33 नाके लगाकर वाहनों की जांच की। शुक्रवार की रात 10 बजे से शनिवार सुबह चार बजे तक जिले में यह सीलिंग प्लान चलाया गया। इस दौरान 1351 वाहनों की जांच कर पुलिस ने पूछताछ की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन 33 नाकों पर जिला पुलिस में तैनात अधिकतम पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया। एसपी उपासना ने सभी नाकों पर जाकर जांच की व कर्मचारियों को
आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान 1351 वाहनों को जांचा व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहनों के चालान काटे गए। तीन वाहनों को जब्त किया।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने खरकां में बिना नंबर की बाइक पर आए संदिग्ध पोलड़ निवासी सुरेंद्र उर्फ सलिंद्र को काबू किया। सुरेंद्र उक्त बाइक का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच के दौरान यह बाइक जींद से चोरी होनी पाई गई। पुलिस ने बाइक बरामद करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्या होता है सीलिंग प्लान
सीलिंग प्लान किसी भी आपात स्थिति से निपटने व अपराध को अंजाम देकर भागने वाले अपराधियों को पकडऩे व अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत तुरंत कार्रवाई के लिए चलाया जाता है।