फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police rescued three girls from a hotel

Haryana: ढांड रोड पर होटल में पुलिस ने मारा छापा, तीन लड़कियों को किया रेस्क्यू; गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

Wed, 17 Dec 2025 06:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 17 Dec 2025 06:30 PM IST
सार

कैथल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक होटल में छापा मारा और वहां से तीन लड़कियों को रेसक्यू किया। होटल में छापे के दौरान हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस रेस्क्यू की हुई लड़कियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Police rescued three girls from a hotel
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल जिला पुलिस ने ढांड रोड पर स्थित एक होटल में सूचना के आधार पर छापा मारकर तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया। हालांकि, वहां कोई लड़की संदिग्ध हालात में नहीं मिली और न ही किसी के साथ कोई लड़का पाया गया। पुलिस ने लड़कियों को पूछताछ के लिए महिला थाने ले जाया।

विज्ञापन


होटल पर कोई बोर्ड नहीं लगा था और इसमें छोटे-छोटे केबिन बनाए गए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में महिलाओं व लड़कियों को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाया जाता है। इस पर महिला थाना एसएचओ वीना के नेतृत्व में टीम ने सादे कपड़ों में छापेमारी की।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में लोग जमा हो गए। यह कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली, जिससे आसपास वाहनों के आने-जाने में परेशानी हुई। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने सभी को महिला थाने ले जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना एसएचओ वीना ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई। रेस्क्यू की गई महिलाओं से होटल में पहुंचने के बारे में पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद होटल संचालक के खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed