फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police recruitment case accused arrested

हरियाणा पुलिस भर्ती मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment case accused arrested
कैथल। पुलिस ने हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े करने वाले 28 वर्षीय किच्छाना निवासी चरण सिंह को पंचकूला से गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पाया गया कि आरोपी चरण सिंह ने असली उम्मीदवारों के आधार कार्ड और अन्य कागजात से छेड़छाड़ कर नकली कागजात तैयार किए थे। इस मामले में पुलिस इनामी आरोपी जींद जिला के अलीपुरा निवासी प्रवीन उर्फ बिल्ला, छात्तर निवासी आरोपी संजय, जामनी निवासी अशोक, प्रयाग उत्तर प्रदेश निवासी राहुल उर्फ सुमित गौतम व अश्वनी प्रताप सिंह, बेलरखा निवासी रविंद्र उर्फ रवि, धमतान निवासी गोपाल, सेढा माजरा निवासी मनीष, अलीपुरा निवासी प्रवेश, जाखौली निवासी शुभम, गुरमीत व जितेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed