{"_id":"64e903c38ba752a6d4080b44","slug":"police-raids-in-cafes-and-hotels-warning-to-operators-kaithal-news-c-245-1-kht1001-3719-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैफे और होटलों में पुलिस के छापे, संचालकों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैफे और होटलों में पुलिस के छापे, संचालकों को चेतावनी
Sat, 26 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस की तीन टीमों ने एक साथ चीका व अंबाला रोड पर स्थित कैफे व होटलों शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई की। इस दौरान टीम को यहां पर दो युवतियां मिलीं, पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी दलबीर, सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार और महिला थाना से पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार पहले वीरवार को भी ढांड रोड पर पुलिस ने कैफों में छापामारी की थी। पुलिस को अंदेशा था कि यहां पर अनैतिक कार्य होते हैं, लेकिन जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। इसके बाद भी पुलिस ने कैफे संचालकों को चेतावनी दी थी। छापामारी करने वाले टीम में शामिल सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि एसपी अभिषेक जोरवाल के निर्देश पर डीएसपी उमेद सिंह के नेतृत्व में टीम दो दिन से कैफों व होटलों में कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
पुलिस ने खंगाले वाहन, संंदिग्ध वाहनों को जांचा
आमजन के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस दृश्यता दिवस मनाया। इस दौरान सुबह नौ बजे से अपराह्न बाद तीन बजे तक जिला पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों ने सड़कों पर पैदल गश्त करने के अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व पीसीआर राइडर्स चिह्नित संवेदनशील बिंदुओं पर नाके लगाकर वाहनों की जांच करते रहे। पुलिस की ओर से आगे भी इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे।