{"_id":"6727ffc610ed6856a30ecfc4","slug":"police-raided-to-arrest-the-accused-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123378-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सब्जियों के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सब्जियों के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीकैथल। त्योहारी सीजन के बीच एक बार फिर से बढ़े सब्जियों में दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। इस समय सब्जियों में सबसे अधिक मटर के भाव बढ़े हैं। कुछ के दाम तो 180 से 190 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
इसी प्रकार से गोभी के भाव 80 रुपये, प्याज के भाव 70 रुपये, आलू के भाव 40 रुपये प्रति किलो तक हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण मंडी में ग्राहकों पर भी काफी असर पड़ रहा है। सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे रोहन और सुरेश ने बताया कि सब्जियों के बढ़ते दाम के कारण खरीदारी में परेशानी आ रही है। इसके चलते जरूरत के अनुसार ही सब्जियां खरीद रहे हैं।
सब्जी विक्रेता राजू राम ने बताया कि त्योहारों के सीजन में सब्जी तोड़ने के लिए मजदूरों का अभाव होता है। पर्व पर वे लंबी छुट्टी चले जाते हैं। इस कारण आवक सब्जियों की मंडी में कम हो जाती है। इसके चलते भाव बढ़ जाते हैं। पिछले सप्ताह तक मटर के भाव 120 से 130 रुपये प्रति किलो थे, जो अब 180 से 190 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसी प्रकार गोभी 50 रुपये प्रति किलो थी जो अब बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
सब्जियों की खरीदारी करने आए सोहन और जयभगवान ने बताया कि मंडी में साफ-सफाई का अभाव है। इस कारण बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। मुख्य गेट पर ही गंदगी ज्यादा है। वहीं, बेसहारा गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है। इसे हादसे होने का डर बना रहता है। सब्जी मंडी में नियमित सफाई होनी चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कत न आए।
ये हैं सब्जियों के भाव
सब्जी, पिछले सप्ताह भाव अब
पालक-- - 20-- -25
घीया-- -25-- -30
गाजर-- -70 -- -90
शिमला मिर्च-- -80 -- -100
मटर - 120 से 130 रुपये प्रति किलो 190
गोभी - 50-- - 80
आलू-- - 35-- -40
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
इसी प्रकार से गोभी के भाव 80 रुपये, प्याज के भाव 70 रुपये, आलू के भाव 40 रुपये प्रति किलो तक हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण मंडी में ग्राहकों पर भी काफी असर पड़ रहा है। सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे रोहन और सुरेश ने बताया कि सब्जियों के बढ़ते दाम के कारण खरीदारी में परेशानी आ रही है। इसके चलते जरूरत के अनुसार ही सब्जियां खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता राजू राम ने बताया कि त्योहारों के सीजन में सब्जी तोड़ने के लिए मजदूरों का अभाव होता है। पर्व पर वे लंबी छुट्टी चले जाते हैं। इस कारण आवक सब्जियों की मंडी में कम हो जाती है। इसके चलते भाव बढ़ जाते हैं। पिछले सप्ताह तक मटर के भाव 120 से 130 रुपये प्रति किलो थे, जो अब 180 से 190 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसी प्रकार गोभी 50 रुपये प्रति किलो थी जो अब बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
सब्जियों की खरीदारी करने आए सोहन और जयभगवान ने बताया कि मंडी में साफ-सफाई का अभाव है। इस कारण बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। मुख्य गेट पर ही गंदगी ज्यादा है। वहीं, बेसहारा गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है। इसे हादसे होने का डर बना रहता है। सब्जी मंडी में नियमित सफाई होनी चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कत न आए।
ये हैं सब्जियों के भाव
सब्जी, पिछले सप्ताह भाव अब
पालक
घीया
गाजर
शिमला मिर्च
मटर - 120 से 130 रुपये प्रति किलो 190
गोभी - 50
आलू