{"_id":"68b9f72b2bd43e2d6900d283","slug":"police-put-up-barricades-on-sihali-road-in-rattakheda-ghadam-kaithal-news-c-18-1-knl1004-731584-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रत्ताखेड़ा घड़ाम में सिहाली रोड पर पुलिस ने लगाए बैरीकेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रत्ताखेड़ा घड़ाम में सिहाली रोड पर पुलिस ने लगाए बैरीकेड
Fri, 05 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। रत्ताखेड़ा घड़ाम गांव में सिहाली रोड पर पुलिस प्रशासन ने बैरीकेड लगाए हैं। यह बैरीकेड सड़क पर जमा पानी के कारण सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों को यहां से गाड़ियां न ले जाने की सख्त हिदायत दी है।
इसके अलावा डीसी प्रीति ने आदेश दिया है कि पांच सितंबर को गुहला उपमंडल के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत जनहित में लिया गया है। डीसी ने कहा कि जिले में स्थिति नियंत्रण में है और आमजन घबराएं नहीं, प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है।
डीसी ने नागरिकों को सलाह दी है कि इस दौरान अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें, मवेशियों और अन्य जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखें और जलभराव/बाढ़ वाले खेतों की ओर न जाएं। आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
डीसी ने ग्राम पंचायत सचिवों और बीडीपीओ से अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट ली और जहां पानी जमा है, वहां निकासी के लिए तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
गांव डीग में पुल के हिस्से धंसने की सूचना पर डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर भेजकर पुल को आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह राजौंद में जलभराव की शिकायत पर डीसी ने अधिकारियों से कारण पूछे और तुरंत समाधान करवाया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के बाद डीसी प्रीति दो बार घग्गर नदी का पूरा दौरा कर चुकी हैं और सरकार व प्रशासन की आमजन कल्याण के प्रति गंभीरता को स्पष्ट कर चुकी हैं। कुल मिलाकर डीसी प्रीति लगातार 18 से 20 घंटे तक जिले में बारिश और घग्गर के जलस्तर की मॉनिटरिंग कर हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।