फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police personnel practiced Surya Namaskar

Kaithal News: पुलिस कर्मचारियों ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

Thu, 06 Feb 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Police personnel practiced Surya Namaskar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस कर्मियों को स्वस्थ व निरोग बनाने के लिए हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान तहत पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों ने 12 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। इसमें सुबह के समय पुलिस लाइन में सभी थाना चौकियों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मी व उनके परिजनों ने एक साथ योग व सूर्य नमस्कार किया।

विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने के लिए भ्रामरी, उदगीत, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, उज्जाई, कपालभाति इत्यादि प्राणायाम कराए गए। यह सभी योगाभ्यास पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान प्रभारी जिला कैथल रामशरण द्वारा करवाए गए।
विज्ञापन


इस दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती 12 फरवरी तक हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस विभाग की ओर से भी निरंतर रूप से सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है। डीएसपी ने कहा कि सूर्य नमस्कार 12 शक्तिशाली योग आसनों का एक क्रम है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य नमस्कार सभी योगासन में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसके निरंतर अभ्यास से शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। सूर्य नमस्कार योग प्रतिरक्षा में सुधार और जीवन शक्ति में वृद्धि लाता है।

शरीर की ताकत में सुधार करता है, सहनशक्ति का निर्माण करता है और लचीलेपन का विकास करता है। नियमित रूप से योग करने वाला व्यक्ति किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है।


उन्होंने कहा कि पहला सुख स्वस्थ शरीर है और योग बीमारियों को दूर करने का मंत्र है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सूर्य नमस्कार के विभिन्न स्वरूप प्रस्तुत किए। यह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed