फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police meeting held at Ramthali outpost to prevent interstate crime

अंतरराज्यीय अपराध रोकने के लिए रामथली चौकी में हुई पुलिस की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police meeting held at Ramthali outpost to prevent interstate crime
अंतरराज्यीय अपराध (इंटर स्टेट क्राइम) रोकने के लिए रामथली चौकी में पुलिस की बैठक हुई। डीएसपी अनिल कुमार की अगुवाई में बैठक में कैथल पुलिस सहित हरियाणा की सीमा से लगने वाले पंजाब के जिलों के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने अंतरराज्यीय अपराध रोकने के लिए विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रदीप ने बताया कि दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों की सूची भी आदान-प्रदान की। डीएसपी अनिल कुमार ने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएसपी ने बताया कि अपराधी क्राइम करने के बाद दूसरे राज्य में जाकर शरण लेते हैं और उन्हें पकडऩे में पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में दोनों राज्यों की पुलिस सहयोग करके अपराधियों पर लगाम कसेगी। डीएसपी ने पंचायती चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया और पंजाब राज्य के थाना एवं चौकियों के प्रभारियों को नाकाबंदी करके अवैध शराब, नशा व शस्त्र तस्करी करने वालों पर लगाम कसने के बारे में कहा। इसके अलावा साइबर अपराध को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी साझा की गई। डीएसपी ने संभांत व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि अपराधियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed